Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Disaster Management के लिए विज्ञान और सोशल साइंस का तालमेल जरूरी: Bihar Governor

    7 hours ago

    1

    0

    बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने शनिवार को कहा कि आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए विज्ञान-प्रौद्योगिकी एवं सामाजिक विज्ञान को एकीकृत करने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने बिहार लोक भवन में कोलंबो विश्वविद्यालय (श्रीलंका) के 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और पटना के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के संकाय सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही। राज्यपाल सचिवालय के एक बयान के अनुसार, यह बातचीत आईआईटी द्वारा यहां 17 से 21 नवंबर तक आयोजित पांच दिवसीय भारत-श्रीलंका कार्यशाला के दौरान हुई।कार्यशाला का विषय शहरी पर्यावरणीय स्थिरता के लिए भू-स्थानिक प्रौद्योगिकियों का अनुप्रयोग था। हसनैन ने कहा कि चक्रवात, हिमस्खलन, भूस्खलन, बाढ़ और वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जानमाल के नुकसान को कम करने के लिए पूर्व तैयारी, समय रहते चेतावनी और त्वरित संचार व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मौसम पूर्वानुमान क्षमता में हुए उल्लेखनीय सुधार की सराहना की।विशेष रूप से बंगाल की खाड़ी में चक्रवातों का पूर्वानुमान लगाने की क्षमता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि समय पर पूर्वानुमान और बेहतर तैयारियों के कारण जनहानि में काफी कमी आई है। हालांकि, राज्यपाल ने इस क्षेत्र में और वैज्ञानिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भूकंप की भविष्यवाणी और उसकी पूर्व चेतावनी देना अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।बयान के अनुसार, उन्होंने आपदा प्रबंधन में सामाजिक वैज्ञानिकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक वैज्ञानिकों के प्रयासों से जनता का भरोसा बढ़ाने, सूचनाओं की विश्वसनीयता मजबूत करने और समुदायों को आपदा के खतरों के प्रति अधिक जागरूक एवं संवेदनशील बनाने में मदद मिल सकती है। राज्यपाल ने कहा, ‘‘केवल प्रौद्योगिकी पर्याप्त नहीं है और आपदा प्रबंधन के लिए बहु-विषयक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।’’ बयान के मुताबिक, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल हसनैन ने इस बातचीत के दौरान श्रीलंका में भारतीय शांति सेना (आईपीकेएफ) के साथ अपनी सेवाओं के अनुभव भी साझा किए।बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने इसे भारत की सभ्यतागत राजधानी बताया। उन्होंने जैन धर्म और बौद्ध धर्म से बिहार के जुड़ाव, वैशाली के ऐतिहासिक महत्व तथा सिखों के पवित्र तीर्थस्थल तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब का भी उल्लेख किया। उन्होंने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की विरासत को याद करते हुए संतोष व्यक्त किया कि नया नालंदा विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है।उन्होंने कहा कि श्रीलंका के विद्यार्थी भी वहां अध्ययन कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Narendra Modi ने CM Yogi Adityanath के कर्तव्यनिष्ठा और कानून व्यवस्था की तारीफ की
    Next Article
    Kacchi Dargah Bidupur Bridge: तेजस्वी ने पूछा जब डेढ़ साल से चल रहे वाहन तो अब उद्घाटन क्यों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment