Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DK Shivakumar Birthday: पहला Election हारे, फिर 35 साल से अजेय, जानें Congress के 'Kingmaker' DK Shivakumar की पूरी कहानी

    2 hours from now

    1

    0

    आज यानी की 15 मई को कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। डीके शिवकुमार 8 बार विधायक रहे हैं और कांग्रेस के लिए वह संकटमोचन माने जाते हैं। वहीं प्रियंका गांधी भी डीके शिवकुमार के राजनीतिक प्रबंधन को काफी पसंद करती हैं। कर्नाटक कांग्रेस में उनका कद ऊंचा है। लगातार चुनाव में जीत हासिल कर डीके शिवकुमार ने यह साबित कर दिखाया है कि उनका राजनीतिक कौशल शानदार है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर डीके शिवकुमार के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारबेंगलुरू के पास कनकपुरा में 15 मई 1962 को डीके शिवकुमार का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम केम्पेगौड़ा और मां का नाम गौरम्मा है। साल 1993 में डीके शिवकुमार की शादी ऊषा से हुई थी। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है।सियासी सफरसाल 1985 में डीके शिवकुमार ने कांग्रेस के टिकट पर जनता पार्टी के दिग्गज एचडी देवगौड़ा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उनको हार मिली थी। जिसके बाद वह साल 1989 में 27 साल की उम्र साथनूर सीट से चुनाव जीते। तब से लेकर आज तक डीके शिवकुमार कोई भी चुनाव में नहीं हारे हैं। वहीं अपनी मेहनत और सियासी समझ के चलते 30 साल की उम्र में डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री श्री बंगारप्पा की सरकार में मंत्री बने थे।विवादों में भी रहा नामडीके शिवकुमार पेशे से सफल बिजनेसमैन हैं। वहीं साल 2019 में डीके शिवकुमार को मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के केस में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद उनको 50 दिनों तक के लिए तिहाड़ जेल में भी रहना पड़ा था। बाद में वह जमानत पर रिहा हो गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gautam Adani को अमेरिकी कोर्ट से राहत मिलने की संभावना पर बोले Rahul Gandhi, 'Trade Deal अडानी की रिहाई का समझौता है'
    Next Article
    NEET परीक्षा में क्या क्या होने जा रहा बदलाव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विस्तार से बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment