Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM श्रुति ने खाद्य सुरक्षा विभाग की बैठक की:254 नमूने फेल, 47 लाख जुर्माना; त्योहारों पर विशेष अभियान के दिए निर्देश

    18 hours ago

    1

    0

    कलैक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में खाद्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा हुई और अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।खाद्य सुरक्षा अधिकारी (डीओ फूड) ने बताया कि वर्ष 2025-26 के जनवरी 2026 तक जनपद में कुल 274 छापे मारे गए। इन छापों के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के 624 नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।प्राप्त 432 जांच रिपोर्टों में से 254 नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। इन मामलों में जनवरी 2026 तक न्याय निर्णायक अधिकारी न्यायालय बुलंदशहर में 230 और न्यायिक न्यायालय में 65 परिवाद दाखिल किए गए। न्याय निर्णायक अधिकारी न्यायालय बुलंदशहर ने 130 परिवादों में विभिन्न खाद्य कारोबारकर्ताओं पर कुल 47 लाख 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। न्यायिक न्यायालय ने एक मामले में अभियुक्त को 6 माह का कारावास और 1000 रुपये का अर्थदंड सुनाया, जबकि शेष 5 मामलों में टीआरसी और 1000 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आगामी त्योहारों को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करने और दूध व पनीर पर विशेष निगरानी रखने को भी कहा। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्रवाई के नाम पर किसी का शोषण नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रवर्तन की कार्रवाई मुख्य रूप से निर्माण इकाई वाले बड़े प्रतिष्ठानों पर की जाए तथा छोटे दुकानदारों या प्रतिष्ठानों पर आवश्यकता होने पर ही कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में जमीन की डिमांड हाई, 2615 ने किया अप्लाई:465 भूखंडों के लिए लाइव लॉटरी निकली, शताब्दी नगर-जवाहरपुरम के लिए आवेदन
    Next Article
    इटावा में छात्र की हत्या, सिर धड़ से अलग:पैर कटा, जबड़ा भी टूटा; भाई लाश देखकर बेहोश, CO ने गले लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment