Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में 2.24 लाख स्मार्ट मीटर लगे:मध्यांचल विद्युत निगम चला रहा जागरूकता अभियान

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड 9 से 23 फरवरी तक 'स्मार्ट मीटर पखवाड़ा' अभियान चला रहा है। इस दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभों और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिले में अब तक 2,24,013 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। निगम के निर्देशानुसार, गोमती स्मार्ट मीटरिंग द्वारा जिले में आरडीएसएस योजना के तहत पुराने विद्युत मीटरों को हटाकर नए स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं में स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और उनके सवालों का समाधान करना है। अधीक्षण अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर से ऑनलाइन भुगतान, वास्तविक समय में बिजली खपत की जानकारी, उपयोग पर बेहतर नियंत्रण और पारदर्शी व सटीक बिलिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। उपभोक्ताओं को संबंधित मोबाइल ऐप डाउनलोड कर उसका लाइव डेमो भी दिखाया जा रहा है, ताकि वे 24 घंटे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकें। कर्मचारी गांवों और शहर के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर जागरूकता फैला रहे हैं। पंपलेट वितरण, वीडियो प्रदर्शन और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। चेक मीटर के जरिए पारंपरिक और स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली की तुलना कर उपभोक्ताओं को स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता वितरण उमेश कुमार, उपखण्ड अधिकारी विशाल सिंह कुशवाहा, अवर अभियंता चंद्रेश पटेल, अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड अजय मौर्या और प्रोजेक्ट मैनेजर लाल बाबू यादव सहित अन्य कर्मचारी व उपभोक्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में साली की शादी में जीजा का सुसाइड:विदाई से पहले फंदे पर झूला, शादी की खुशियां मातम में बदली
    Next Article
    एनकाउंटर का डर दिखाकर 20 लाख वसूलने वाले दरोगा अरेस्ट:प्रयागराज में छिपे थे, हाईकोर्ट पहुंचे तो पकड़ा, कारोबारी को किडनैप किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment