Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में आज 12 Km की गति की हवा:लगातार बढ़ रहा दिन का तापमान, दिन में तेज धूप खिली

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में अब लगातार मौसम साफ होने लगा है। आज शनिवार को तेज धूप खिली है। अगले 2 दिनों तक मौसम पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान है। आज भी दिन में धूप में भी तेजी रहेगी। सुबह न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज हवा की गति सामान्य से 3 गुना तेज है, हवा 12 किलोमीटर प्रति घंटा से है, 3 दिन पहले हल्की बूंदाबांदी से गाजियाबाद और आसपास के जिलों में तापमान में गिरावट आई थी। लेकिन आज सुबह से मौसम साफ है और दिन में धूप चटक रहेगी। अब मौसम साफ रहने का अनुमान इससे पहले बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, रात के तापमान में भी एक साथ गिरावट आई। जनवरी के लास्ट वीक और फरवरी माह के पहले सप्ताह भी मौसम बदलता रहा है। जहां फरवरी के पहले वीक से लेकर आधी फरवरी तक कभी बादल छाए तो कभी हल्की बारिश से मौसम बदला। अब 2 तिहाई फरवरी बीत चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम साफ रहेगा। जहां सुबह 8 बजे के करीब धूप खिलने के साथ तापमान बढ़ रहा हैै। दोपहर 2 बजे अधिकतम तापमान पहुंच रहा है। शाम को फिर 5 बजे से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। फरवरी में एक सप्ताह बचा फरवरी में एक सप्ताह बचा है, धूप में लगातार चटकी बढ़ती जा रही है, मौसम विज्ञानियों के अनुसार रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। अगले सप्ताह एक मार्च से तापमान में और भी बढ़ोत्तरी होगी। जहां दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचना शुरू होगा। वहीं रात का पारा भी 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झोलाछाप ने महिला से रेप किया, लोगों ने पकड़कर बांधा,VIDEO:साड़ी से दोनों हाथ-पैर बांध घंटों जमीन पर लिटाए रखा, आरोपी की दो पत्नियां, 6 बच्चे
    Next Article
    समाधान दिवस में 90% शिकायतें राशन कार्ड से जुड़ी:SDM ने 3 दिन में निस्तारण के निर्देश दिए, DM ने एक दिन में समाधान पर जोर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment