Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

    22 hours ago

    3

    0

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी मीडिया कंपनी की संचार सलाहकार केटी जकारिया व्हाइट हाउस की अगली प्रेस सचिव होंगी। वह कैरोलिन लीविट की जगह लेंगी। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर जकारिया के चयन की जानकारी दी।जकारिया इस मंच का संचालन करने वाली कंपनी ‘ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप’ में ‘कमेंटेटर’ हैं। जकारिया ने इस साल की शुरुआत में कुछ समय के लिए गृह सुरक्षा विभाग की प्रवक्ता के रूप में भी काम किया था। ट्रंप ने कहा कि जकारिया राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उनके प्रचार अभियानों में सक्रिय रूप से शामिल रही थीं।खासकर, उन्होंने महत्वपूर्ण राज्यों में प्रचार की जिम्मेदारी निभाई थी। जकारिया से प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उनकी ओर से तत्काल कोई जवाब नहीं मिला। ‘लिंक्डइन’ पर उपलब्ध उनकी प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने पेपरडाइन विश्वविद्यालय से विधि की डिग्री हासिल की है।कैरोलिन लीविट ने 12 अगस्त को पद छोड़ने की घोषणा की थी और 27 अगस्त को यह पद छोड़ दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी
    Next Article
    बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment