Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Donald Trump ने Stephen Miller को बनाया नया Chief of Staff

    6 hours ago

    1

    0

    वाशिंगटन, सात नवंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि स्टीफन मिलर व्हाइट हाउस में चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर सूसी वाइल्स की जगह लेंगे। अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संसद में नियंत्रण गंवाने के कुछ दिनों बाद यह बदलाव किया गया है। मिलर लंबे समय से ट्रंप के करीबी सहयोगी रहे हैं और प्रशासन की सख्त आव्रजन नीतियों के प्रमुख सूत्रधार माने जाते हैं।वह ट्रंप के 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में भाषण लेखक के रूप में शामिल हुए थे। फिलहाल वह व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में नीति मामलों के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ हैं। इस नियुक्ति से संकेत मिलता है कि मंगलवार को मध्यावधि चुनाव में हार के बाद भी ट्रंप नरम रुख अपनाने के बजाय अपनी नीतियों पर कायम रहना चाहते हैं।आने वाले समय में डेमोक्रेटिक पार्टी के नियंत्रण वाली कांग्रेस के साथ उनका टकराव बढ़ सकता है। मिलर को ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट नीति का प्रबल समर्थक माना जाता है। उन्हें राष्ट्रपति की कार्यकारी शक्तियों और संघीय सरकार की कार्यप्रणाली की गहरी समझ है।ऐसे में ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दो वर्षों में कार्यकारी आदेशों के जरिये कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। सूसी वाइल्स ने बृहस्पतिवार रात अपना इस्तीफा सौंप दिया था। ट्रंप ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके राजनीतिक संगठन के साथ काम करती रहेंगी।वाइल्स ने भी सोशल मीडिया पर कहा कि ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में काम करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। वाइल्स (69) ट्रंप की सबसे भरोसेमंद राजनीतिक सलाहकारों में रही हैं। वह व्हाइट हाउस की पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ थीं और ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में इस पद पर सबसे लंबे समय तक रहीं।मार्च 2026 में उन्होंने अपने स्तन कैंसर की जानकारी सार्वजनिक की थी। बाद में उन्होंने बताया कि अब उनमें कैंसर के लक्षण नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    White House के पास हथियारों समेत पकड़ा गया संदिग्ध, Donald Trump की हत्या की बात कही
    Next Article
    Meghan Markle के पिता Thomas Markle अमेरिका में गिरफ्तार, बाल यौन शोषण सामग्री रखने का आरोप

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment