Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Meghan Markle के पिता Thomas Markle अमेरिका में गिरफ्तार, बाल यौन शोषण सामग्री रखने का आरोप

    6 hours ago

    1

    0

    टाम्पा (अमेरिका), सात नवंबर (एपी) ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पत्नी और डचेस ऑफ ससेक्स मेघन के अलग रह रहे 82 वर्षीय पिता थॉमस मार्कल सीनियर को शुक्रवार को फ्लोरिडा के एक बुजुर्ग देखभाल केंद्र से गिरफ्तार किया गया। उन पर कैलिफोर्निया स्थित स्टोरेज यूनिट में बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री रखने का आरोप है। ब्रिटिश टैब्लॉयड अखबार द डेली मेल की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो के मुताबिक, थॉमस मार्कल को हथकड़ी लगाकर व्हीलचेयर पर एंबुलेंस से ले जाया गया।इस दौरान संघीय एजेंट भी उनके साथ थे। अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय के प्रथम सहायक अटॉर्नी बिल एस्ली ने बताया कि मार्कल की गिरफ्तारी से पहले लॉस एंजिलिस क्षेत्र में स्थित स्टोरेज यूनिट (किराये के कमरे) से करीब 78 वस्तुएं जब्त की गई थीं। इनमें स्लाइड, फिल्म निगेटिव और किताबें शामिल थीं, जिनमें बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक तस्वीरें थीं।अदालत में दाखिल एफबीआई के हलफनामे के मुताबिक, कुछ तस्वीरों में मार्कल बच्चों के साथ दिखाई देते हैं। एस्ली ने कहा, ‘‘ये आरोप बेहद गंभीर हैं और हम संघीय कानून के तहत मार्कल के खिलाफ पूरी सख्ती से मुकदमा चलाएंगे।’’ अदालत की ओर से नियुक्त उनके वकील की टिप्पणी के लिए फोन और ईमेल के जरिये संपर्क किया गया, लेकिन तत्काल कोई जवाब नहीं मिला। पोल्क काउंटी में गिरफ्तारी के बाद मार्कल को टाम्पा की संघीय अदालत में पेश किया गया।इसके बाद उन्हें इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की शर्त पर वापस वरिष्ठ नागरिक देखभाल केंद्र भेज दिया गया। अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज लिंडसे ग्रिफिन ने उनकी मनोचिकित्सकीय जांच कराने का भी आदेश दिया। उन्होंने कहा कि संभव है कि मार्कल अदालती कार्यवाही को समझने या अपने वकील की उचित तरीके से मदद करने में सक्षम न हों।मार्कल की गिरफ्तारी से पहले ब्रिटेन के एक अन्य टैब्लॉयड अखबार द सन ने खबर दी थी कि मेघन के सौतेले भाई को फिलीपीन स्थित उनके पिता के घर की सफाई के दौरान बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी तस्वीरों का एक संग्रह मिला था। इस खोज के बाद लॉस एंजिलिस क्षेत्र में स्थित दो स्टोरेज यूनिट के बारे में जानकारी मिली। मार्कल ने वर्ष 2008 से ये यूनिट किराये पर ले रखी थीं।एस्ली ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया कि जब्त की गई सामग्री के आधार पर अमेरिका में किसी पीड़ित के होने का कोई सबूत नहीं मिला है। हालांकि, मामले की जांच जारी है। अमेरिकी नागरिक मेघन अमेरिकी टेलीविजन ड्रामा सूट्स में अभिनय कर चुकी हैं।उन्होंने 2018 में विंडसर कैसल में प्रिंस हैरी से शादी की थी। हाल ही में मेघन ने कहा था कि उनके पिता के पूर्व आवास से बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी तस्वीरों का संग्रह मिलने के आरोपों से वह बेहद परेशान हैं। शुक्रवार को मेघन के प्रतिनिधि की ओर से इस मामले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।बकिंघम पैलेस की ओर से भी गिरफ्तारी पर कोई बयान दिए जाने की उम्मीद नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump ने Stephen Miller को बनाया नया Chief of Staff
    Next Article
    White House के पास हथियारों से भरा वाहन बरामद, दिमाग में 'आवाज़ें' सुनने का दावा करने वाला Venezuela का संदिग्ध गिरफ्तार, Donald Trump की हत्या की थी साजिश

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment