Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DPS के 9वीं क्लास का स्टूडेंट 5वीं मंजिल से गिरा:हरे कृष्णा ऑर्किड सोसाइटी का मामला, पिता मथुरा रिफाइनरी में तैनात

    7 hours ago

    1

    0

    मथुरा में DPS स्कूल के 9वीं क्लास के छात्र ने पॉश सोसाइटी के 5वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। सोसाइटी के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस हादसे और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है। छात्र शनिवार शाम को अपनी मां और बहन के साथ मौसा के घर सुनरख गांव आया था। शाम 7 बजे हरे कृष्णा ऑर्किड सोसाइटी पहुंच गया और 5वीं मंजिल से कूद गया। रात में करीब साढ़े 9 बजे परिवार के लोग बच्चे को खोजते हुए पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। राजस्थान का रहने वाला था राज मृतक की पहचान राजस्थान के जनूथर गांव निवासी 16 वर्षीय राज गौतम के रूप में हुई है। वह मथुरा के DPS स्कूल रिफाइनरी नगर में नौंवी क्लास में पढ़ता था। उसके पिता योगेश गौतम CISF में तैनात हैं और वर्तमान में मथुरा रिफाइनरी में पोस्टेड हैं और वह परिवार के साथ कैंपसमें ही रहते हैं। राज शनिवार शाम सुनरख गांव निवासी अपने मौसा सौरभ के घर मां और बहन के साथ आया था। कुछ देर बाद वह गांव के बाहर बनी हरे कृष्णा ऑर्किड सोसाइटी पहुंच गया। सोसाइटी के पिछले हिस्से में उसका शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक, किशोर सोसाइटी की 11 मंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरा था। हालांकि, यह कैसे हुआ, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस सोसाइटी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि राज इमारत की पांचवीं मंजिल तक कैसे पहुंचा और उसके साथ क्या हुआ। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी घटना के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सोसाइटी की सुरक्षा पर उठे सवाल घटना के बाद सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि राज का सोसाइटी में कोई परिचित नहीं रहता था। ऐसे में वह परिसर के अंदर कैसे पहुंचा और इमारत की पांचवीं मंजिल तक कैसे गया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि सोसाइटी के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने किशोर के आने-जाने पर ध्यान दिया था या नहीं। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मेरठ सांप कांड-जज ने फैसले में 4 बड़ी हत्याएं गिनाईं:दामिनी, इल्मा, सोनम, सिया का नाम लिया; जानिए कौन हैं ये लड़कियां मेरठ के सांप कांड में पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को 16 अक्टूबर को सजा-ए-मौत दी गई। जजमेंट में जज ने सिर्फ रविता केस का जिक्र नहीं किया। देश में सामने आए ऐसे कई मामलों को भी फैसले का हिस्सा बनाया, जिनमें प्रेम संबंधों के चलते पति की हत्या की साजिश पत्नी ने रची। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'आज चुनाव आयोग से दिक्कत, कल PM पसंद नहीं आएंगे':भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बोले- युवाओं को किसी का हथियार बनने की जरूरत नहीं
    Next Article
    काशी में देखिए जयपुर का हवा महल, VIDEO:25 कारीगरों ने डेढ़ महीने में तैयार किया, मां दुर्गा राजस्थानी शैली में विराजमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment