Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में देखिए जयपुर का हवा महल, VIDEO:25 कारीगरों ने डेढ़ महीने में तैयार किया, मां दुर्गा राजस्थानी शैली में विराजमान

    12 hours ago

    1

    0

    काशी में मां दुर्गा के दर्शन करने निकल रहे हैं तो शिवपुर के मिनी स्टेडियम का रुख जरूर कीजिए। यहां मां दुर्गा के दर्शन के साथ राजस्थान की सैर का भी मजा मिल रहा है। श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति ने इस बार जयपुर के मशहूर हवा महल की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार कराया है। राजस्थानी शैली में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पंडाल को तैयार करने में पश्चिम बंगाल के करीब 25 कारीगर डेढ़ महीने से जुटे रहे। इसकी भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें 4,500 बांस, 2,000 बल्लियां, 7,000 मीटर कपड़ा और थर्माकोल का इस्तेमाल किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष सुशांत जायसवाल के मुताबिक, सुरक्षा के लिए 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही 80 वालंटियर और 20 बाउंसर तैनात किए गए हैं। वीडियो देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    DPS के 9वीं क्लास का स्टूडेंट 5वीं मंजिल से गिरा:हरे कृष्णा ऑर्किड सोसाइटी का मामला, पिता मथुरा रिफाइनरी में तैनात
    Next Article
    सहारनपुर में ऐक्ट्रेस के घर पूछताछ के लिए पहुंची CBI:उर्मिला सनावर वीडियो बनाकर बोलीं-अंकिता मर्डर केस की निष्पक्ष जांच हो, आरोपी झूठ फैला रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment