Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Droupadi Murmu के ओडिशा दौरे को लेकर कटक और भुवनेश्वर में 70 प्लाटून पुलिस बल तैनात

    22 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मंगलवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय ओडिशा दौरे के मद्देनजर भुवनेश्वर और कटक में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुर्मू मंगलवार को कटक में बाली जात्रा महोत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगी और बुधवार को भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शामिल होंगी।पुलिस महानिदेशक विनयतोष मिश्रा ने कटक में बाली जात्रा मैदान में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की, जबकि पुलिस ने भुवनेश्वर में हवाई अड्डे से लोक भवन तक राष्ट्रपति के काफिले का पूर्वाभ्यास किया। मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपति बाली जात्रा मैदान में पांच स्थानों का दौरा करेंगी और सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप की गई हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की कुल 70 प्लाटून तैनात की जाएंगी।एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मैदान में 38 निगरानी टावर बनाए गए हैं और 1,400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सरवाना विवेक एम ने कहा, “हमने यातायात की सुचारु आवाजाही के लिए सभी इंतजाम किए हैं। जहां भी आवश्यक होगा, वहां थोड़े समय के लिए यातायात प्रतिबंध लगाए जाएंगे।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJI Surya Kant बोले, पेशेवर सफलता के लिए सिद्धांतों से समझौता करना कभी सही नहीं
    Next Article
    Revanth Reddy का BRS पर हमला, KCR ने कृष्णा जल बंटवारे पर किए तेलंगाना के मृत्यु वारंट पर दस्तखत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment