Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CJI Surya Kant बोले, पेशेवर सफलता के लिए सिद्धांतों से समझौता करना कभी सही नहीं

    21 hours ago

    1

    0

    भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने सोमवार को संवैधानिक नैतिकता, सत्यनिष्ठा और सामाजिक जिम्मेदारी को बनाये रखने पर जोर दिया। उन्होंने विधि के विद्यार्थियों से कहा कि पेशेवर सफलता हासिल करने की कोशिश में अपने सिद्धांतों से समझौता करने को कभी उचित नहीं ठहराना चाहिए। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि किसी न्याय प्रणाली की प्रभावशीलता का आकलन केवल फैसलों की गुणवत्ता या संस्थानों की व्यवस्था से ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों को सार्थक राहत प्रदान करने की उसकी क्षमता से भी किया जाना चाहिए।प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने सोनीपत स्थित डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में कानून, समाज और शासन पर आयोजित एक व्याख्यानमाला में अपने संबोधन के दौरान कहा, ‘‘हमारा संविधान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को संस्थागत स्वरूप प्रदान करता है। ये मूल्य केवल संविधान की प्रस्तावना में दर्ज आदर्श मात्र नहीं हैं, बल्कि वे आधार हैं जिन पर हमारी संस्थाओं की वैधता टिकी हुई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक नैतिक प्रतिबद्धता भी है। इसकी सफलता केवल इसके प्रावधानों की गुणवत्ता पर ही नहीं, बल्कि इसकी भावना को बनाए रखने के लिए संस्थाओं और व्यक्तियों की प्रतिबद्धता पर भी निर्भर करती है।’’ डॉ. बी. आर. आंबेडकर का उल्लेख करते हुए प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि संविधान के अस्तित्व मात्र से संवैधानिक नैतिकता स्वतः विकसित नहीं होती, बल्कि इसे संस्थागत आचरण, सार्वजनिक जिम्मेदारी और व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के जरिए विकसित करना पड़ता है।उन्होंने कहा, ‘‘संवैधानिक नैतिकता की मांग है कि हम सत्ता के तात्कालिक इस्तेमाल से आगे बढ़कर उन सिद्धांतों को ध्यान में रखें, जो इसके इस्तेमाल को उचित ठहराते हैं।’’ पेशेवर नैतिकता पर उन्होंने कहा कि कानूनी पेशे की बुनियाद जनता के उस भरोसे पर टिकी है, जो सत्यनिष्ठा, निरंतरता और पेशेवर जिम्मेदारी से कायम होता है। उन्होंने युवा वकीलों से कहा कि उनके सामने ऐसे मौके आएंगे, जब पेशेवर जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए उन्हें कठिन फैसले लेने पड़ेंगे। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आपको किसी रुख पर फिर से विचार करने, अपनी गलती स्वीकार करने या ऐसे तर्क का समर्थन करने से इनकार करने की जरूरत पड़ सकती है, जो आपकी पेशेवर जिम्मेदारियों के अनुरूप न हो।‘नहीं’ कहने का साहस उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना खड़े होकर अपनी दलील रखने का साहस।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सफलता हासिल करने की चाहत को कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता करने का बहाना न बनने दें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए तब तक इंतजार न करें, जब तक आप वकालत के पेशे में वरिष्ठ वकील न बन जाएं या किसी सार्वजनिक पद पर न पहुंच जाएं। समाज की सेवा करने की भावना शुरू से ही विकसित करनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पुराने न्यायिक फैसलों और नजीरों की पहचान करने तथा जानकारी का विश्लेषण करने में मदद कर सकती है, लेकिन इससे वकीलों की कानून की पुष्टि करने, याचिकाएं तैयार करने, स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने और ईमानदारी से दलीलें पेश करने की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। उन्होंने कहा, ‘‘तकनीक मानवीय निर्णय लेने की प्रक्रिया में मदद कर सकती है, लेकिन कानूनी पेशे से जुड़ी नैतिक जिम्मेदारी का स्थान नहीं ले सकती।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Shivraj Singh Chouhan बोले: 50 करोड़ लोग गरीबी से निकले, योजनाओं ने निभाई अहम भूमिका
    Next Article
    Droupadi Murmu के ओडिशा दौरे को लेकर कटक और भुवनेश्वर में 70 प्लाटून पुलिस बल तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment