Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DTO की गाड़ी से डॉग का शव 4KM घसीटा, VIDEO:खंती में फेंका, अधिकारी बोले- ट्रैवल एजेंसी से मिली है कार

    3 hours ago

    2

    0

    बदायूं में एक कार से कुत्ते के शव को बांधकर सड़क पर घसीटा जा रहा है। यह गाड़ी जिला क्षयरोग अधिकारी (DTO) को आवंटित बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सोमवार सुबह मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अलापुर की ओर हुई। वीडियो में एक स्विफ्ट कार तेजी से दौड़ती दिख रही है, जिसके पीछे एक कुत्ते का शव बंधा हुआ है। कार के पीछे 'DTO बदायूं' लिखा हुआ था। पीछे चल रही एक अन्य कार में सवार लोगों ने यह वीडियो बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ते के शव को शहर से लगभग चार किलोमीटर दूर एक फिलिंग स्टेशन तक घसीटा गया। इसके बाद शव को एक खंती में फेंक दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि कुत्ते को बांधते समय वह जीवित था या मृत। पशु प्रेमी भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में जिला क्षयरोग अधिकारी (DTO) डॉ. विनेश कुमार ने बताया कि यह गाड़ी उन्हें एक ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि गाड़ी सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक उनके पास रहती है और इस दौरान ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। डॉ. कुमार ने वीडियो के समय के बारे में भी अनभिज्ञता जताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में दिव्यांगजन विवाह योजना के आवेदन शुरू:35 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी, आवेदक भारत का नागरिक हो
    Next Article
    एक भाई को सांप ने डंसा...दूसरे की सदमे में मौत:बागपत में एक ही घंटे में दोनों ने तोड़ा दम, एक ही घर से जलेंगी दो चिताएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment