Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक भाई को सांप ने डंसा...दूसरे की सदमे में मौत:बागपत में एक ही घंटे में दोनों ने तोड़ा दम, एक ही घर से जलेंगी दो चिताएं

    3 hours ago

    2

    0

    बागपत जिले के बड़ौत के किरठल गांव में मंगलवार की शाम करीब 5 बजे एक ही परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि पूरा गांव शोक में डूब गया। खेत में सिंचाई करते समय किसान ओमपाल सिंह पुत्र टीकाराम को सांप ने डस लिया। वह खेत में पानी लगाने के दौरान अचानक सांप की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में बड़ौत के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ओमपाल की मौत की खबर जैसे ही उनके बड़े भाई राजपाल सिंह तक पहुंची। वे यह सदमा सहन नहीं कर सके। अचानक उनकी भी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। परिजन उन्हें संभाल पाते, इससे पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही घंटे में दोनों की मौत से परिवार में मातम पसर गया। दो भाइयों की मौत से परिवार में मचा कोहराम एक ही दिन में दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में जैसे ही यह दुखद खबर फैली, लोग बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लगे। हर किसी की आंखें नम थीं और माहौल गमगीन हो गया। मृतक ओमपाल सिंह अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा नीटू छोड़ गए हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं, बड़े भाई राजपाल सिंह के भी दो बेटे हैं। परिवार के सामने अब बच्चों के भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है। एक ही घर से उठेंगी दो अर्थी दोनों भाई मूल रूप से टीकरी गांव के रहने वाले थे, लेकिन पिछले 20-30 वर्षों से किरठल में रह रहे थे और खेती-किसानी से जुड़े थे। गांव में एक साथ दो चिताएं उठने से हर कोई स्तब्ध रह गया। इस दुखद घटना पर अमित कुमार, पुष्पेंद्र चौहान, सागर, सत्यम, सत्य प्रकाश, देवेंद्र के अलावा सांसद डॉक्टर राजकुमार सांगवान समेत विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के लोगों ने शोक जताया और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DTO की गाड़ी से डॉग का शव 4KM घसीटा, VIDEO:खंती में फेंका, अधिकारी बोले- ट्रैवल एजेंसी से मिली है कार
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट प्रदर्शन के 13वे दिन होगी व्यापार की तेहरवी:मेरठ में स्थानीय निवासी बोले- भाजपा ने तोड़ा भरोसा, अब खुल कर करेंगे विपक्ष का स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment