Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DTO की गाड़ी से कुत्ते का शव 4KM घसीटा, VIDEO:गड्ढे में फेंका, अधिकारी बोले- ट्रैवल एजेंसी से मिली है कार

    4 hours ago

    1

    0

    बदायूं में सरकारी डॉक्टर (DTO) की कार से एक कुत्ते को 4KM तक घसीटा। कार पर 'DTO बदायूं' लिखा था। घसीटते हुए कुत्ते का शरीर छिल गया। शरीर छिलने की वजह से खून और मांस के टुकड़े सड़क पर गिरते रहे। कार के पीछे दूसरी गाड़ी से चल रहे कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। प्रत्क्षदर्शियों के अनुसार, 4KM घसीटने के बाद उसके शव को एक गड्ढे में फेंक दिया। मामला सोमवार सुबह मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे का है। पहले पूरी घटना तस्वीरों में देखिए… मामले को विस्तार से जानते हैं... मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अलापुर की ओर एक स्वीफ्ट कार जा रही थी। कार पर 'DTO बदायूं' लिखा था। पीछे रस्सी से एक कुत्ते का शव बंधा था। कार सवार शव को घसीटते हुए 4KM दूर तक ले गया। रास्ते में कुत्ते का शरीर छिलता रहा। सड़क पर खून और मांस के टुकड़े गिरते चले गए। इसके बाद उसे एक फिलिंग स्टेशन के पास ले जाकर गड्ढे में फेंक दिया। पीछे चल रहे लोगों ने बनाया वीडियो कार पीछे चल रही दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों ने कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कुत्ते को बांधते समय वह जीवित था या मृत। DTO बोले- मुझे इसकी जानकारी नहीं है इस संबंध में जिला क्षयरोग अधिकारी (DTO) डॉ. विनेश कुमार ने कहा कि यह गाड़ी उन्हें एक ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से मिली है। कार सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक उनके पास रहती है और इस दौरान ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। डॉ. कुमार ने कहा कि वीडियो के समय के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। ------------------------ यह खबर भी पढ़िए…. मुरादाबाद में पति-पत्नी की घर में घुसकर हत्या:24 हजार के लिए डबल मर्डर; 8 साल की बेटी मदद के लिए गिड़गिड़ाती रही मुरादाबाद में 24 हजार रुपए के लिए पति-पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घर में घुसे हमलावरों से बचाने के लिए 8 साल की बच्ची मदद के लिए पड़ोसियों से गुहार लगाती रही लेकिन डर के मारे कोई बचाने नहीं आया। बच्ची ने बताया- 6 लोग जबरदस्ती घर में घुस आए थे। पापा को पकड़कर चाकू मारे। मम्मी बचाने आई तो उस पर भी ताबड़तोड़ चाकूओं से वार किए और फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे CM योगी:बोले- दालमंडी का काम समय से पूरा करें, क्रिकेट स्टेडियम जुलाई तक बन जाए
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट में होगी भाजपा की तेरहवीं:मेरठ के लोग बोले- भाजपा ने तोड़ा भरोसा और व्यापार , अब खुल कर करेंगे विपक्ष का स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment