Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    दिल्ली पुलिस ने मुखर्जी नगर में हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दो छात्रों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान डीयू के छात्र अभिनव और अभिमन्यु के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल कार को बृहस्पतिवार रात ही जब्त कर लिया गया था। छात्रा के अनुसार, वह और उसकी सहेली बुधवार रात मुखर्जी नगर में टहल रही थी, तभी एक सफेद कार उनके पास आई और उसमें सवार व्यक्तियों ने कथित तौर पर उन पर फब्तियां कसी। जब युवतियों ने इसका विरोध किया, तो व्यक्तियों ने उन्हें कथित तौर पर गाली दी और उनका पीछा करना शुरू कर दिया।पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह और उसकी सहेली घटना को रिकॉर्ड करने के लिए रुकी, तो पुरुष भी रुक गए और उन्हें वाहन में खींचने का प्रयास किया। जब उसकी सहेली ने कार की रिकॉर्डिंग शुरू की तो आरोपी भाग गए। छात्रा की शिकायत के आधार पर मुखर्जी नगर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78 (पीछा करना), 79 (शब्द, इशारा या किसी महिला की गरिमा का अपमान करने का इरादा) और 3(5) (सामान्य मंशा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।उत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आकांक्षा यादव ने बताया था कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन का पता लगा लिया। पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र नमन के रूप में की है और कहा कि घटना के समय दो से तीन अन्य व्यक्ति उसके साथ थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में अभिनव को लक्ष्मी नगर से और अभिमन्यु को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।पुलिस छात्रा के इस आरोप की भी जांच कर रही है कि शिकायत दर्ज होने से पहले उसे और सहेली को तीन थानों के चक्कर लगाने पड़े थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai
    Next Article
    सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment