Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Durga Puja पास विवाद: ED ने बंगाल के पूर्व मंत्री Indranil Sen से की 10 घंटे पूछताछ

    12 hours ago

    1

    0

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दुर्गा पूजा के पूर्वावलोकन शो के आयोजन और पास की बिक्री में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन से बुधवार को कोलकाता में लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ईडी ने इस मामले की जांच के तहत मंगलवार को सेन और अन्य लोगों से जुड़े 15 ठिकानों पर तलाशी ली थी।राज्य की पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे सेन सुबह करीब 10:45 बजे कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। ईडी के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमारे अधिकारियों ने दुर्गा पूजा कार्यक्रमों के टिकट बहुत ज्यादा कीमतों पर बेचे जाने के आरोपों की जांच के तहत सेन से लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की। हमें कुछ सवालों के सही जवाब नहीं मिले।” उन्होंने कहा, “हम लेन-देन की पूरी शृंखला की जांच कर रहे हैं, जिसमें राशि इकट्ठी करना और उसे एक जगह से दूसरी जगह भेजना शामिल है।हम मामले से जुड़े लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रहे हैं।” ईडी कार्यालय से बाहर निकलने के बाद सेन ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब नहीं दिए। यह मामला जून में कोलकाता पुलिस में दर्ज एक शिकायत के बाद सामने आया था। शिकायत में सेन, उनकी पत्नी और अन्य लोगों पर दुर्गा पूजा के पूर्वावलोकन शो के पास की बिक्री में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे।सेन अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से इनकार कर चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MRPL में घातक विस्फोट के बाद शीर्ष प्रबंधन और यूनिट प्रमुख पर केस दर्ज
    Next Article
    BSF के 400 बर्खास्त जवानों की बहाली की मांग, पूर्व अर्द्धसैनिक एसोसिएशन ने दी धरने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment