Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    E20 फ्यूल के खिलाफ आम आदमी पार्टी का आज टाउनहॉल:केजरीवाल बोले- सरकार इसे वापस ले, इस पर चर्चा करेंगे; जिनकी गाड़ियां खराब हुईं वे भी पहुंचेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी 1 अगस्त को E20 फ्यूल के मुद्दे पर ‘नेशनल टाउन हॉल’ करेगी। पार्टी ने कहा है कि सभी विशेषज्ञों को एक मंच पर लाया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि लोग E 20 फ्यूल की वजह से भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाड़ियां खराब हो रही हैं। माइलेज कम हो रहा है। इससे पहले कि यह मुद्दा एक बड़े आंदोलन का रूप ले ले, प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप कर इसे हल करना चाहिए। भारत में क्यों हो रहा है E20 पेट्रोल का विरोध? भारत में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल के इस मिश्रण (E20) का विरोध हो रहा है। खासकर 2023 से पहले बनी पेट्रोल गाड़ियों के मालिक परेशान हैं। उनका दावा है कि इस फ्यूल से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है, मेंटेनेंस का खर्च बढ़ गया है। इंजन के पार्ट्स जल्दी खराब हो रहे हैं। टाउन हॉल में शामिल होने की प्रक्रिया केजरीवाल बोले- 30 करोड़ गाड़ियों को 'कबाड़' बना रही सरकार आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने29 जुलाई को कहा कि मोदी सरकार पर जनता पर जबरन E-20 पेट्रोल थोपने और ऑटोमोबाइल कंपनियों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। उन्होंने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि देश की सड़कों पर 2023 से पहले की बनी लगभग 30 करोड़ गाड़ियां दौड़ रही हैं, जिन्हें मोदी सरकार E-20 पेट्रोल का इस्तेमाल करवाकर कबाड़ बनाने पर तुली हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:वर्षा अगलावे बनीं GSI की चीफ, 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मिली कमान
    Next Article
    खबर हटके- गाय को ₹24 लाख के गहने पहनाए:वीडियो बनाने के लिए टी-शर्ट निचोड़कर पसीना पिलाया; बीयर पिलाकर बकरी का इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment