Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एआई जांच में 91,251 डुप्लीकेट मतदाता सूची से हटे:हरदोई पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची संशोधित हुई

    13 hours ago

    2

    0

    हरदोई में पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। इस प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग कर चिह्नित किए गए संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद जिले में कुल 91,251 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए, जिन्हें सूची से हटा दिया गया है। वहीं, 12,37,297 मतदाताओं को सही पाया गया और उनका मताधिकार बरकरार रखा गया है। पंचायत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के समय, एआई ने जिले के लगभग 27 लाख मतदाताओं में से 13,28,548 नामों को संभावित डुप्लीकेट के रूप में चिह्नित किया था। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को इन नामों के सत्यापन के निर्देश दिए। जिले में 1,882 बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) की सहायता से इन संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन कराया गया। सत्यापन प्रक्रिया को हाईटेक बनाया गया था। बीएलओ को संभावित डुप्लीकेट मतदाता के आधार नंबर के अंतिम चार अंक पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करने का कार्य सौंपा गया। आधार के अंतिम चार अंक दर्ज होते ही पोर्टल पर मतदाता की स्थिति स्पष्ट हो जाती थी। इस प्रक्रिया के तहत जिले की 1,293 ग्राम पंचायतों में चिह्नित सभी 13,28,548 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन पूरा किया गया। विकास खंडवार आंकड़ों के अनुसार, अहिरोरी, सुरसा, पिहानी, टड़ियावां और शाहाबाद जैसे क्षेत्रों में अपेक्षाकृत अधिक डुप्लीकेट नाम सामने आए हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन बीएलओ के माध्यम से कराया गया। बीएलओ ने अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की, जिसके आधार पर सही मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया और डुप्लीकेट नाम हटाए गए। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में नाश्ते में देरी पर दंपती ने पीया कीटनाशक:हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर, प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण, पीएम मोदी की जनसभा:भीड़ जुटाने 2600 बसें लगाई गईं, सभास्थल-हेलीपैड निर्माण तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment