Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एआरटीओ ने स्कूली वाहनों की जांच की:गौरीगंज में सुरक्षा उपकरणों की पड़ताल, कमियां सुधारने के सख्त निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी में स्कूलों के संचालन के साथ ही परिवहन विभाग सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता ने गौरीगंज के जामो रोड पर स्कूली वाहनों की औचक जांच की। इस दौरान उन्होंने कई वाहनों में पाई गई कमियों को तुरंत सुधारने के सख्त निर्देश दिए। दरअसल, स्कूलों के खुलने के बाद से ही बड़ी संख्या में स्कूली वाहनों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। एआरटीओ पहले से ही विभिन्न स्कूलों में जाकर गाड़ियों की फिटनेस और वैधता की जांच कर रहे थे। अब वे सड़क पर उतरकर सुरक्षा उपकरणों की पड़ताल कर रहे हैं। आज की कार्रवाई में एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता ने गौरीगंज के जामो रोड पर आधा दर्जन से अधिक स्कूली वाहनों की जांच की। उन्होंने कई गाड़ियों से अनावश्यक हॉर्न हटाने, फर्स्ट एड बॉक्स और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण रखने तथा वाहन के अंदर से फालतू सामान हटाने के निर्देश दिए। विभाग द्वारा कई स्कूल वाहनों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। एआरटीओ ने वाहन संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि वे जल्द से जल्द सभी कमियों को दूर कर लें, अन्यथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोतीझील के अंडर-12 पार्क में टूटे झूले, सिंथेटिक ट्रैक उखड़ा:बच्चों के लिए बना खतरा, नगर निगम की अनदेखी पर उठे सवाल
    Next Article
    लखनऊ में पारा 40 के करीब:4 दिन में 10 डिग्री बढ़ा तापमान, कर्नाटक-महाराष्ट्र के चक्रवात से 4 डिग्री और बढ़ेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment