Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एअर इंडिया पायलट्स का अब रोज ड्रग टेस्ट होगा:फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे के बाद फैसला; पायलट नशे में था, दो रिपोर्ट में पुष्टि

    4 hours ago

    1

    0

    एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के सभी पायलटों की अब रोज जांच होगी कि उन्होंने प्रतिबंधित दवाओं या नशीले पदार्थों का नशा तो नहीं किया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। यह टेस्ट आज से अनिवार्य कर दिया गया है। दोनों एयरलाइंस में 5 हजार से ज्यादा पायलट हैं। पिछले हफ्ते फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के एक पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया गया। दरअसल, इस फ्लाइट के भुवनेश्वर से गुजरते समय अचानक टर्बुलेंस जैसे हालात बने और यह करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। जिससे यात्रियों और क्रू मेंबर्स को चोटें आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद पायलट (कैप्टन) के दो ड्रग्स टेस्ट हुए थे। दोनों टेस्ट पॉजिटिव थे। दूसरे में गांजा पीने की पुष्टि हुई थी। फ्लाइट के पैसेंजर ने आरोप लगाया था कि पायलट नशे में था। एयरलाइंस ने कहा- भरोसा जीतने के लिए कदम दोनों एयरलाइंस ने पायलटों से कहा है कि मौजूदा नियमों के तहत प्रतिबंधित सभी नशीले पदार्थों और दवाओं की जांच की जाएगी। पायलटों का टेस्ट गुरुग्राम की अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान होगा। इसके अलावा फ्लाइट के बाद ब्रीफिंग सेंटर, एयरलाइंस के ऑफिस और संबंधित बेस पर भी टेस्ट किए जाएंगे एयरलाइंस ने कहा कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और उनका भरोसा बनाए रखने के लिए उठाया गया है। इन पॉइंट्स पर AAIB की जांच शुरू एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (AAIB) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। AAIB ने कहा कि जांच पूरी होने तक कोई नतीजा नहीं निकाला जाना चाहिए। यह पता लगाने की कोशिश करेगा… पायलट उड़ान से 12 घंटे पहले तक किसी भी तरह का नशा नहीं कर सकता पायलट्स के लिए अल्कोहल को लेकर डीजीसीए (DGCA) के नियम बेहद सख्त हैं। एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 के नियम 24 के तहत, किसी भी पायलट या क्रू मेंबर को उड़ान से 12 घंटे पहले तक किसी भी तरह के मादक पदार्थ या अल्कोहल का सेवन करने की मनाही है। उड़ान के दौरान भी इसका सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है। एविएशन सेक्टर में पायलटों के लिए अनिवार्य मेडिकल टेस्ट ड्रग टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के खिलाफ कार्रवाई -------------------------------------- फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… एक्सप्लेनर: क्या गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था एअर इंडिया पायलट; हवा में 300 फीट नीचे गिरी फ्लाइट, दो दर्जन घायल हुए थे 4 अगस्त को थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा एअर इंडिया का विमान अचानक हवा में 300 फीट नीचे गिर गया। 137 पैसेंजर और 8 क्रू मेंबर्स में से 24 लोग घायल हो गए। शुरुआत में एअर इंडिया ने कहा- 'टर्बुलेंस' की वजह से ऐसा हुआ है। अब ड्रग टेस्ट से खुलासा हुआ है कि फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड, यानी कैप्टन गांजे के नशे में थे। क्या पायलट गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था और क्या इसी के चलते हादसा हुआ; गांजे से शरीर पर क्या असर होता है, आज के एक्सप्लेनर में जानेंगे….
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोकसभा की कार्यवाही पहली बार वंदे मातरम से शुरू हुई:छह अंतरे बजने के बाद सदन स्थगित; राज्यसभा में भी यही हुआ
    Next Article
    केरलम में सावरकर से जुड़ा सवाल पूछने पर टीचर सस्पेंड:स्कूल के फ्रीडम क्विज में हुआ विवाद; हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- क्या ये गैर-कानूनी था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment