Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केरलम में सावरकर से जुड़ा सवाल पूछने पर टीचर सस्पेंड:स्कूल के फ्रीडम क्विज में हुआ विवाद; हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- क्या ये गैर-कानूनी था

    3 hours ago

    1

    0

    केरल हाईकोर्ट ने सावरकर पर गलत सवाल बनाने के आरोप में सस्पेंड एक टीचर की याचिका पर सुनवाई की। जस्टिस विजू अब्राहम ने सरकार से पूछा कि टीचर ने कौन सा गैरकानूनी काम किया, जो उसे सस्पेंड कर दिया गया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा- जब अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा चुकी है, तब सस्पेंशन जरूरी क्यों था। शिक्षक की कोई दूसरी मंशा रही हो सकती है, लेकिन क्या सिर्फ गलत सवाल रखने पर ऐसा किया जा सकता है। दरअसल, 6 अगस्त को कोच्चि में स्कूल लेवल के सोशल साइंस क्लब फ्रीडम क्विज 2026 रखा गया था। टीचर गुरु प्रसाद राय ने इसके लिए सवाल बनाए थे। हाईकोर्ट ने सरकार को वह खास वजह बताने का भी निर्देश दिया, जिसके आधार पर टीचर पर एक्शन हुआ। मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी। वो सवाल जिस पर विवाद हुआ टीचर गुरु प्रसाद ने क्विज में सवाल रखा, “ब्रिटिशर्स के हाथों सबसे ज्यादा सजा पाने वाले स्वतंत्रता सेनानी कौन हैं? इसके जवाब में उन्होंने वीडी सावरकर का नाम लिखा था। सोशल साइंस क्लब फ्रीडम क्विज 2026 के सवालों की लिस्ट में शामिल था। यह क्विज कुंबला और मंजेश्वर के लोअर प्राइमरी, अपर प्राइमरी और हाईस्कूल सेक्शन के छात्रों के लिए था। लोअर प्राइमरी सेक्शन के लिए 15 सवाल और 5 टाई-ब्रेकर सवाल थे। इनमें से एक सवाल यही था, जिसके बाद व्यापक विरोध हुआ और शिक्षा अधिकारियों ने जांच शुरू की। इसके बाद रविवार को टीचर के खिलाफ एक्शन लिया गया। अंग्रेजों ने सावरकर को कालापानी की सजा सुनाई थी सावकर को 1910 में गिरफ्तार किया गया। उन पर नासिक षड्यंत्र मामले समेत क्रांतिकारी गतिविधियों से जुड़े आरोप लगे। 1911 में उन्हें अंडमान की सेलुलर जेल भेजा गया। उन्हें दो आजीवन कारावास की सजा मिली, जिसे कुल 50 साल के रूप में दर्ज किया गया था। भारत सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार इस दौरान उन्होंने लंबे समय तक कठोर कारावास और श्रम झेला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एअर इंडिया पायलट्स का अब रोज ड्रग टेस्ट होगा:फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे के बाद फैसला; पायलट नशे में था, दो रिपोर्ट में पुष्टि
    Next Article
    आज लोकसभा 1 मिनट-राज्यसभा 1 घंटे चली, संसद सत्र खत्म:मोदी-शाह और राहुल सदन में मौजूद रहे; बंदर के खिलौने के साथ विपक्ष का प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment