Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एचएस राजा मान सिंह की मुश्किलें बढ़ीं:दलित की जमीन कब्जा कर दूसरे को देने का आरोप, 3 के खिलाफ रिपोर्ट

    3 hours ago

    1

    0

    जेल में निरुद्ध एचएस राजा मान सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब उसके खिलाफ सरियावां में दलित की जमीन कब्जा करके दूसरे को दिलाने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मान सिंह समेत 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। आरोप है कि इस मामले में सिविल लाइंस निवासी गुंजन यादव, सरियावां चौराहा निवासी आर्या दीपक, आर्य निवेदन व आर्य शक्ति को कब्जा करवा दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर में पूराकलंदर क्षेत्र के पूरे बल्ला मौजा सरियावां निवासी धर्मपाल ने कहा है कि 30 अगस्त, 2014 को तहसील प्रशासन ने उन्हें कृषि कार्य के लिए पट्टा दिया था। उसी समय वह अपनी जमीन पर खेती कर रहे थे। मई, 2025 में पूरे महरबान निवासी पवन कुमार, राजा मान सिंह, सिड़हिर निवासी गोविंद सिंह आदि जेसीबी से उनकी जमीन कब्जाने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी देकर उन्हें भगा दिया।वह पुलिस के पास गए तो मान सिंह के प्रभाव में पुलिस ने उनका ही चालान कर दिया। दावा तो किया लेकिन कब्जा दिलाने से हाथ खड़े कर लिए इसके बाद एसडीएम सोहावल के समक्ष दोनों पक्षों को बुलाया गया। वहां लेखपाल ने जमीन अलग करने का दावा तो किया लेकिन कब्जा दिलाने से हाथ खड़े कर लिए। बाद में उन्होंने अपना खेत पिलर गाड़कर खंभे से घेर लिया तो विपक्षियों ने खंभे तोड़ डाले। इसके बाद से ही वह अपनी भूमि कब्जा मुक्त कराने के लिए इधर-उधर दौड़ रहे हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में ओवरलोड ट्रक ने फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी:अधिवक्ता और भांजा गंभीर रूप से घायल, ट्रक जब्त
    Next Article
    गौतमबुद्ध नगर कोर्ट ने 2 दोषियों को आजीवन कारावास सुनाया:2014 में युवक की हत्या के मामले में फैसला आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment