Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ED ने कोलकाता पुलिस के DCP को गिरफ्तार किया:जांच में पेश न होने का आरोप; TMC दफ्तर पर चला बुलडोजर

    17 hours ago

    1

    0

    ED ने कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा घोष को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कई बार समन जारी किए गए, लेकिन वह पेश नहीं हो रहे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ लुक‑आउट नोटिस भी जारी किया गया। उनकी गिरफ्तारी सोना पप्पू केस में जांच के दौरान हुई। ये मामला कोलकाता में जमीन हड़पने, जबरन वसूली और रियल एस्टेट से जुड़े बड़े वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों से जुड़ा है। वहीं, नगर निगम ने गुरुवार को बुलडोजर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) का एक दफ्तर और एक क्लॉक टावर गिरा दिया। स्थानीय लोगों ने काफी समय पहले इसके अवैध होने की शिकायत की थी। 2025 में कोर्ट ने दफ्तर को अवैध बताया साल 2025 में ही कोर्ट ने इसे गिराने का आदेश दे दिया था, लेकिन तब अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया। इस टावर का उद्घाटन पूर्व मंत्री अरूप विश्वास ने किया था, जो हाल ही में विधानसभा चुनाव हार गए हैं। द हिंदू के मुताबिक, TMC का ऑफिस और टावर खेल के मैदान पर कब्जा करके बनाया गया था। इससे पहले 5 मई को चुनावी नतीजों के अगले दिन ही कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में भी एक TMC का दफ्तर गिराया गया था। कोलकाता के न्यू मार्केट में TMC ऑफिस पर बुलडोजर चला 5 मई को कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके के पास भाजपा समर्थकों की भीड़ ने पार्टी का झंडा लेकर दुकानों में तोड़फोड़ की। इस दौरान TMC ऑफिस पर बुलडोजर भी चला था। वहीं, आसनसोल में देर रात TMC ऑफिस में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा, जगतबल्लभपुर में TMC ऑफिस में आग लगा दी गई। पार्टी ने भाजपा समर्थकों पर आगजनी का आरोप लगाया था। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या:नॉर्थ 24 परगना में 4 गोलियां मारी; TMC कार्यकर्ताओं पर मर्डर का आरोप पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त रथ स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। एक और व्यक्ति गाड़ी में मौजूद था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:चुनाव से पहले SIR होगी; 5 घंटे में करोड़पति बना शख्स; युवराज सिंह के पिता पर FIR
    Next Article
    दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता ने शराब नीति केस छोड़ा:बोलीं- केजरीवाल समेत AAP नेताओं पर अवमानना कार्यवाही करूंगी, सोशल मीडिया पर मुझे निशाना बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment