Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एडीएम ने कुमारगंज थाने का निरीक्षण किया:साफ-सफाई व व्यवस्थाओं में मिली कमियों को सुधारने के निर्देश

    7 hours ago

    1

    0

    जिले में पुलिस व्यवस्थाओं को सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने मिल्कीपुर सर्किल स्थित कुमारगंज थाने का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण अपर मुख्य सचिव गृह के आदेश पर जिलाधिकारी की ओर से जारी निर्देशों के तहत किया गया। सभी थानों पर वरिष्ठ अधिकारियों को नामित कर नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन ने थाना परिसर का गहन जायजा लिया। उन्होंने शौचालय, बंदी गृह कार्यालय, महिला हेल्पलाइन कक्ष, पुलिस मेस आवास, मलखाना तथा कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों का बारीकी से अवलोकन किया। जांच के दौरान साफ-सफाई एवं रजिस्टरों के रखरखाव में कुछ कमियां पाई गईं, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीएम ने स्पष्ट कहा कि थाने का समस्त कार्य पारदर्शिता और व्यवस्थित ढंग से संचालित होना चाहिए। उन्होंने अन्य चिन्हित कमियों को भी शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए, ताकि पुलिस प्रशासन का कार्य सुचारु रूप से चलता रहे और जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान यह भी संज्ञान में आया कि थाना परिसर में स्थापित हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है। इस पर एडीएम प्रशासन ने संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए हैंडपंप को शीघ्र ठीक कराने का आदेश दिया, जिससे थाने आने वाले फरियादियों एवं पुलिस कर्मियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। इस मौके पर कुमारगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। एडीएम ने सभी को निर्देशित किया कि थाने में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और अभिलेखों का समुचित रखरखाव प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थाना परिसर में बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखना और आमजन को बेहतर एवं सुगम पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर डीएम ने बूथों का निरीक्षण किया:एसआईआर कार्यों में फीडिंग-मैपिंग तेज करने के दिए निर्देश
    Next Article
    लखनऊ में एक्सिस बैंक का कैशियर 11 लाख लेकर फरार:दस्तावेजों में हेरफेर कर की गड़बड़ी, फिर छुट्टी पर चला गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment