Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक करोड़ की सड़क एक माह में टूटी:सिंचाई विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया

    14 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क एक माह के भीतर ही टूट गई। इस मामले में सिंचाई विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि अगले दो सप्ताह में सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह सड़क नगर के खुर्जा रोड से चांदपुर और यमुनापुरम होते हुए मेरठ हाईवे तक रजवाहे की पटरी पर लगभग दो माह पहले बनाई गई थी। निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी, जिससे इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए थे। दैनिक भास्कर में यह मामला प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सिंचाई विभाग हरकत में आया। विभाग ने जांच के बाद ठेकेदार को नोटिस जारी किया। अधिकारियों के अनुसार, सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। इसी कारण सड़क टिकाऊ नहीं बन सकी और थोड़े ही समय में खराब हो गई, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। उल्लेखनीय है कि इसी मार्ग पर लगभग दो साल पहले भी एक सड़क बनाई गई थी, जो घटिया निर्माण के कारण छह माह के भीतर ही टूट गई थी। इसके बावजूद निर्माण की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया। अब विभाग की इस कार्रवाई के बाद यह देखना होगा कि ठेकेदार निर्धारित समय पर सड़क की मरम्मत करता है या नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में सामूहिक विवाह में भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंच छोड़ा:अव्यवस्था देख बोले- सीएम से शिकायत करुंगा, अफसरों के समझाने पर माने
    Next Article
    दिव्यांग का शव आंगन में पेड़ से लटका मिला:पीलीभीत पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी, घर में अकेला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment