Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में सामूहिक विवाह में भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंच छोड़ा:अव्यवस्था देख बोले- सीएम से शिकायत करुंगा, अफसरों के समझाने पर माने

    13 hours ago

    1

    0

    झांसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह नाराज हो गए। कार्यक्रम में आते ही सुधीर सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फिर मंच पर पहुंच गए। जब व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो मंच छोड़कर चले गए। कहा- एक जोड़े के लिए एक लाख रुपए मिलते हैं। मगर शासन की मंशा के अनुरूप आयोजन नहीं किया गया। इसकी शिकायत सीएम से शिकायत करुंगा। इससे अफसरों को पसीना छूट गया। अफसर और कार्यकर्ता मनाकर उनको दोबारा मंच पर लाए और फिर कार्यक्रम संपन्न हो पाया। यहां पर 113 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। कार्यक्रम गुरुवार को नारायण बाग रोड पर एक विवाह घर में हुआ। बराती खाने का इंतजार कर रहे थे समाज कल्यण विभाग द्वारा गुरुवार को नारायण बाग रोड स्थित एक विवाह घर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने देखा कि बराती खाने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने तत्काल भोजन की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने देखा कि जहां बफर सिस्टम का नियम है, वहां वर और वधू पक्ष के लोगों को प्लेट वितरित किया जा रहा है। खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। नवजोड़ों के लिए पर्याप्त मंडप की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने सीएम से शिकायत करने की बात कही। खाना और कार्यक्रम के लिए एक जोड़े पर 15 हजार मिलते हैं महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा- मुख्यमंत्री ने गरीब परिवार की कन्याओं की शादी के लिए योजना बनाई। जिसमें प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपए खर्च करने की योजना है। 60 हजार रुपए खाते में जाते। 25 हजार रुपए का सामान और 15 हजार रुपए खाने में खर्च होते हैं। आज यहां एक कार्यक्रम में शादियां संपन्न हो रही हैं। लेकिन मुझे लगता है कि इसके सत्यापन करने की जरूरत है। सामान के सत्यापन की आवश्यता है। जो लोग सुबह से आए हैं, उनको इंतजार करना पड़ रहा है। मगर यहां की व्यवस्था में देरी है, इसलिए ठीक नहीं लगा। अफसर क्यों नहीं आए, ये जानकारी समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ही देंगे। किसको निमंत्रण दिया और किसको नहीं?‌ इस संबंध में शासन को अवगत कराएंगे कि योजना का पूरा लाभ परिवार को मिले। एक्स पर भी नाराजगी जताई आयोजन से आने के बाद महानगर अध्यक्ष ने अव्यवस्था को लेकर एक्स हैंडल पर भी पोस्ट किया है। कहा कि अव्यवस्था के बीच इस प्रकार का आयोजन न हो, शासन को अवगत कराना उनका फर्ज है। 113 जोड़े बंधन में बंधे नारायण बाग स्थित विवाह घर में कुल 113 जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल हुए। इनमें से 105 जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए तो आठ जोड़ों का निकाह कराया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक वर-वधू को मेवा और लड्डू की डलिया शगुन के तौर पर भेंट की गई। इसके अलावा गृहस्थी के सामान सौंपे गए। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने हल्दी लगाकर रस्म अदा की। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम सहित अन्य मौजूद रहे। मंच पर बिलखते हुए पहुंचा दुल्हन का पिता भगवानदास अपनी बेटी का विवाह कराने आया हुआ था। सूची में नाम होने के बावजूद उसे और उसकी बेटी को आयोजन स्थल पर जाने से रोक दिया गया। इस पर वह बिलखते हुए मंचासीन अतिथियों के पैरों में गिरकर बेटी का विवाह कराने का आग्रह करने लगा। अतिथियों ने तत्काल सूची मंगाई, जहां नाम दर्ज होने पर उन्हें विवाह स्थल पर जाने की अनुमति दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मकान बेचकर प्रेमी के साथ भागी महिला:पति ने कब्जाया, खरीददार को पीटा, पुलिस पर गंभीर आरोप
    Next Article
    एक करोड़ की सड़क एक माह में टूटी:सिंचाई विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment