Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक सांप को मारा, दूसरे ने दो बच्चों को डसा:झांसी में भाई की मौत,बहन वेंटिलेटर पर,मां बोलीं- परिवार के लिए काल बनकर आया था

    3 hours ago

    1

    0

    “मैं रविवार को अपने दोनों बच्चों के साथ बेड पर सो रही थी। तड़के करीब 3:30 बजे 4 साल की बेटी को सांप ने काट लिया। वह जोर-जोर से रोने लगी। मैं उसे उठाकर सास के पास ले गई। 2 मिनट बाद ही 6 साल का बेटा चीख पड़ा। जाकर देखा तो काला सांप लिपटा था और 3-4 जगह काट चुका था। अगर मैं बेटी के साथ बेटे को भी उठा लाती तो आज वो जिंदा होता। लेकिन मुझे पहले सांप नहीं दिखा। 2-3 दिन पहले भी उसी कमरे में सांप का जोड़ा निकला था, एक को मार दिया था, दूसरे ने मेरे बच्चों को डस लिया। ये कहते हुए नेहा कुशवाहा फूट-फूटकर रोने लगती हैं। जिसके 6 साल के इकलौते बेटे मयंक की झांसी में सांप के डसने से मौत हो गई, जबकि 4 साल की इकलौती बेटी प्रगति की हालत बेहद नाजुक है। उसे प्राइवेट अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। पूरे मोहल्ले में उसके ठीक होने की कामना की जा रही है। रविवार रात लगभग 7 बजे बच्चे के शव का दफनाया गया। पूरी घटना बड़ागांव कस्बे की है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए पहली बार स्कूल गया था मयंक नेहा कुशवाहा झांसी शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर बड़ागांव कस्बा के हरदौलपुरा मोहल्ले की रहने वाली है। उसका पति प्रदीप कुशवाहा एपेक्स फैक्ट्री में जॉब करता है। दोनों का एक बेटा मयंक (6) था, जबकि एक बेटी प्रगति (4) है। मां नेहा ने बताया- इस साल से मयंक को पहली बार स्कूल भेजना शुरू किया था। उसका एलकेजी में एडमिशन कराया था। जबकि बेटी प्रगति का एडमिशन नहीं कराया था। वो कभी-कभी अपने भाई के साथ स्कूल चली जाती थी। घर में हमारे साथ सास पुष्पा और ससुर बलराम भी रहते हैं। दोनों बच्चों को बहुत प्यार करते थे। सबकुछ ठीक चल रहा था। पिता के ड्यूटी जाने के बाद आया सांप ताऊ हरचरण कुशवाहा ने बताया- रविवार सुबह करीब 3 बजे छोटा भाई प्रदीप काम पर चला गया। तब उसकी पत्नी नेहा अपने बच्चों के साथ लेट गई। थोड़ी देर बाद सांप आया और 4 साल की बच्ची को डस लिया। इससे बच्ची रोने लगी। तब नेहा उसे गोद में उठाकर अपनी सास पुष्पा के पास ले गई। दो मिनट बाद ही उसका भाई मयंक भी रोने-चिल्लाने लगा। उसकी मां दौड़कर अंदर गई तो बच्चे के शरीर पर काला सांप लिपटा था। वो बच्चे को 3-4 जगह काट चुका था। तब छोटे भाई प्रदीप को कॉल करके घर बुलाया। इसके बाद दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां इलाज के दौरान सुबह लगभग 9:30 बजे बच्चे की मौत हो गई। बच्ची की हालात नाजुक है। पूरे दिन सांप को ढूंढ़ा सांप दिखने के बाद पूरा परिवार घर के बाहर निकल आया। इसके बाद किसी ने अंदर जाने की हिम्मत नहीं की। तब जाकर सांप पकड़ने वालों को बुलाया गया। एक बार सांप कमरे से बाहर आते दिखा और बिल में घुस गया। इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। बिल के आसपास खुदाई की, लेकिन सांप का पता नहीं चल पाया। अभी सांप घर के अंदर है। इससे दहशत का माहौल है। मां बोली- बेटा मुझे छोड़कर चला गया पोस्टमार्टम के बाद मयंक का शव घर पहुंचा तो मां लिपटकर रोने लगी। रोते हुए बार-बार वह बेहोश हुए जा रही थी। होश आने पर कहती थी कि बेटा मुझे छोड़कर चला गया। अगर पता होता सांप है तो दोनों बच्चों को एक साथ ही उठाकर ले आती। बेटा सांप से बच जाता। मुझे नहीं पता था कि बेड पर सांप आ गया और वो मेरे बेटा-बेटी के लिए काल बनकर आया है। नहीं तो मैं बेटी के साथ बेटे को भी उठाकर ले जाती है। 3 दिन पहले भी निकला था सांप वार्ड पार्षद सुशील कुमार कुशवाहा ने बताया- 2-3 दिन पहले भी उसी कमरे में वैसा ही सांप निकला था। तब परिवार ने उसे मार दिया था। सर्प का जोड़ा था, एक को मार दिया था, दूसरे ने बच्चों को डस लिया। सांप अभी मकान के अंदर बिल में घुसा है। परिवार ने उसे घुसते देखा, मगर निकलते हुए नहीं देखा। इस वजह से पूरा परिवार दहशत में है, बच्चे दहशत में है। वहां कोई भी जाने की हिम्मते नहीं कर पा रहा है। ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगी, हाथ जोड़कर बोली- मैं 15 साल की हूं, गलती पर शर्मिंदा हूं दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की ने माफी मांग ली। हाथ जोड़ते हुए उसने कहा- मैंने जो किया, वह माफी के लायक नहीं था। मैं सिर्फ 15 साल की हूं। यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। मैं दोबारा ऐसा नहीं कहूंगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर के 2-BJP नेताओं ने पप्पू यादव पर हमला किया:एक भाग निकला; सांसद बोले- चाकू लेकर मेरी हत्या करने आए थे
    Next Article
    बसपा ने 24 प्रभारी घोषित किए, ज्यादातर उम्मीदवार होंगे:मायावती ने इंटरव्यू लिए; भतीजे से कहा- प्रचार संभालो, कितना जातीय संतुलन साधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment