Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक साथ खेले, पढ़े...साथ ही दुनिया से विदा हो गए:तीन साल पहले पिता की भी जलकर हुई थी मौत, भाई का इंतजार कर रहा शव

    1 day ago

    2

    0

    राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित तिमंजिला इमारत में लगी आग में दो जिगरी दोस्त जलकर खाक हो गए। हादसे के बाद दोनों की दोस्ती के किस्से हर किसी की जुबान पर थे, दोनों एक साथ खेले, बड़े हुए और एक साथ इस दुनिया से विदा हो गए। सोमवार के हुए अग्निकांड के बाद मंगलवार तड़के करीब 4:25 गोविंद नगर ए ब्लॉक निवासी संयम विज का शव आया, जबकि बर्रा सात निवासी 29 साल के सूरज सिंह का शव सुबह 6:45 पर घर आई। घरों में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सबसे बड़े बेटे सूरज का शव देख मां मीरा बेसुध होकर गिर पड़ी। ऋषिकेश से आ रहा सूरज का भाई सम्राट बेटे के एक झलक पाने के लिए वह बार–बार चेहरे का कफन हटाने का प्रयास करती, लेकिन शव की स्थिति ऐसी थी जिससे चेहरा भी नहीं देखा जा सकता था। जिस कारण नाते–रिश्तेदारों ने कफन हटाने नहीं दिया। बेटे का शव देख मां मीरा बिलखते हुए बोली कि रविवार को ही घर से गया था, कह रहा था कि जल्दी आ जाऊंगा। अगर पता होता कि बेटे के साथ ऐसा होगा तो उसे घर से जाने न देती। सुबह 10:30 बजे संयम का अंतिम संस्कार बर्रा दो स्थित स्वार्गश्रम में किया गया। वहीं सूरज का शव छोटे भाई सम्राट का इंतजार करता रहा। किदवई नगर स्थित डॉ वीरेंद्र स्वरूप मैनेजमेंट कॉलेज से सम्राट MBA की पढ़ाई कर रहा था, जिसका सारा जिम्मा बड़े भाई सूरज के कंधों पर था। कुछ दिन पहले ही सम्राट अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए ऋषिकेश गया हुआ था, भाई की मौत की खबर पाकर वह आनन–फानन दिल्ली पहुंचा, जहां से फ्लाइट लेकर वह दोपहर 3:30 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेगा। जिसके बाद सूरज का अंतिम संस्कार भैरवघाट में किया जाएगा। सूरज व संयम की मौत के बाद हर किसी की जुबान पर उनकी दोस्ती की मिसालें दी जा रही थीं। आवास विकास हंसपुरम निवासी जिओ मार्ट में कार्यरत सूरज के मामा जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूरज और संयम जिगरी दोस्त थे। नवंबर 2025 में सूरज परिजनों के साथ बर्रा स्थित अपने मकान में रहने आया था। इससे पहले वह गोविंद नगर स्थित लाल क्वार्टर में रहते थे। जितेंद्र के मुताबिक संयम और सूरज ने एक साथ दून इंटरनेशनल स्कूल से इंटर किया। इंटर करने के बाद दोनों एक साथ काकादेव स्थित एनीमेशन का कोर्स किया, फिर पांच साल पहले एक ही दिन लखनऊ के हेड हॉपर मल्टीनेशनल एनीमेशन कंपनी में दोनों की जॉब लगी थी। इसके बाद दोनों एक साथ इस दुनिया से रुख्सत भी हो गए। घटना की जानकारी पर दोनों मृतकों के घरों में राजनैतिक नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। सांसद रमेश अवस्थी, भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी, पूर्व विधायक बालचंद्र मिश्रा, क्षेत्रीय पार्षद मृतकों के घरों में पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। लखनऊ जाने के दौरान डंपर से भिड़ी मामा की कार सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद शाम सात बजे लखनऊ प्रशासन की ओर से परिजनों को सूरज के मौत की जानकारी दी गई। इस दौरान सूरज का छोटा भाई ऋषिकेश में था, उसने मामा जितेंद्र को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद वह अपने बड़े भाई कृष्ण बिहारी, नारेंद्र व ड्राइवर गुड्‌डू के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए। वह उन्नाव के सोहरामऊ थाने के पास पहुंचे ही थे, तभी उनकी कार आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी। गनीमत रही की हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूरज के पापा की भी आग लगने से हुई थी मौत मृतक के मामा जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूरज के पिता शिवराम सिंह दादा नगर इंड्रस्ट्रियल एरिया स्थित मलिक पेट्रोल पंप में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। 8 मार्च 2023 को होली के दिन कोपो स्टेट के चेयरमैन विजय कपूर के पेट्रोल पंप के केबिन में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें शिवराम सिंह भीषण रूप से झुलस गए थे। गंभीर हालत में उनको लखनऊ स्थित केजीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। सूरज के शादी की चल रही थी तैयारियां परिजनों ने बताया कि पिता की मौत के बाद सूरज परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी से निभा रहा था। वह छोटे भाई को MBA करा रहा था। वहीं छोटी बहन सौम्या की पढ़ाई का भी खर्च उठा रहा था। जितेंद्र ने बताया कि बहन मीरा भांजे सूरज की शादी की तैयारी में जुटी थी, जिसके लिए हम लोग लड़की की तलाश कर रहे थे। सोचा था कि एक साल के भीतर उसकी शादी कर देंगे, लेकिन यह हादसा हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ अग्निकांड के बाद बरेली में अलर्ट, 2 होटल सील:कोचिंग सेंटरों की शुरू हुई जांच, सिटी सेंटर एलए मॉल भी रडार पर, लिफ्ट हादसे पर BDA वीसी ने लगाई फटकार
    Next Article
    आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही:देवरिया नगर पालिका ईओ को डीएम ने दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment