Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक दिन में 4 वाहन चोरी, 13 गाड़ियां बरामद:कानपुर में COD नाले के पास जंगलों में छिपाते थे वाहन, पुलिस ने गिरोह को पकड़ा

    7 hours ago

    1

    0

    नौबस्ता पुलिस ने एक दिन में चार बाइक चोरी करने वाले अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह को पकड़ा है। पकड़े गए गिरोह के तीन आरोपियों के पास से चोरी के 13 वाहन बरामद किए हैं। आरोपी चोरी के बाद वाहनों के पार्टस काटकर उन्हें बेचते थे। चोरी करने के बाद आरोपी वाहनों को सीओडी नाले के पास जंगल में छिपा कर रखते थे। पुलिस ने 9 बाइक व दो स्कूटी भी जंगल से बरामद की है। गुरुवार को चोरी हुए थे चार वाहन घटना का खुलासा करते हुए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर हेडक्वार्टर व क्राइम संकल्प शर्मा ने बताया कि गुरुवार को नौबस्ता थानाक्षेत्र से एक के बाद एक चार वाहनों के चोरी करने की जानकारी पुलिस को हुई थी, जिसके बाद नौबस्ता पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। रविवार शाम पुलिस यशोदा नगर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी जानकारी मिली कि किदवई नगर की ओर से एक बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की स्कूटी सवार दो युवक विराट नगर की ओर जा रहे है, स्कूटी भी चोरी की है। पुलिस ने सीओडी नाले के पास घेराबंदी कर स्कूटी सवार युवकों को रुकने का इशारा किया, जिस पर दोनों भागने लगे। पुलिस ने घेरा बंदी कर दोनों को युवकों को दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चकेरी निवासी मो. सलीम व उन्नाव, गंगाघाट निवासी सानू बताया। पुलिस ने ई-चालान ऐप पर स्कूटी का चेचिस नंबर चेक किया, जिस पर जानकारी मिली की स्कूटी नौबस्ता से चोरी की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने कई वाहन चोरी की वारदातों को कबूला। चोरी की गाड़ियां जिसे बेचीं, वह भी अरेस्ट आरोपी सलीम ने बताया कि वह चोरी के वाहन अपने साथी सानू और वाजिद को बेचता था। इसके बाद पुलिस ने सलीम व सानू की निशानदेही पर जाजमऊ निवसाी वाजिद बेग को गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में सामने आया कि बाइक मकैनिक वाजिद चोरी की गाड़ियों को काटने का काम करता था। जबकि कबाड़ी सानू चोरी के पार्ट्स बेचने का काम करता था। सानू की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से चोरी की बाइकों के पार्ट्स बरामद किए। आरोपियों के पास से यह बरामद हुआ ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरोह में शामिल सलीम वाहन चोरी करता था। आरोपियों के पास से 7540 रुपए कैश, 9 बाइक, 2 स्कूटी, 2 खुले इंजन, 2 पेट्रोल टंकी समेत अन्य पार्ट्स बरामद हुए है। मो. सलीम के खिलाफ चकेरी, नौब्स्ता, सेन पश्चिमपारा में 9, सानू के खिलाफ नौबस्ता में 2 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, पाबंदी कोई नहीं’:पुलिस आयुक्त और डीएम ने सर्राफा कारोबारियों के साथ की बैठक
    Next Article
    युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया:कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment