Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक व्यक्ति के नाम से दो पासपोर्ट जारी:बलरामपुर में केस दर्ज, अलग-अलग पहचान बताने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में एक व्यक्ति के दो पासपोर्ट में अलग-अलग नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज मिली। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से मिले पत्र के बाद उतरौला पुलिस ने पालापुर गांव के सिराज शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार के मुताबिक, सिराज शाह के नाम से दो पासपोर्ट जारी हुए थे। पहला पासपोर्ट 5 नवंबर 2004 को सिराज पुत्र बेचू के नाम से जारी हुआ था। इसकी वैधता 4 नवंबर 2024 तक थी और इसमें जन्मतिथि 1 जनवरी 1986 दर्ज थी। जन्मतिथि 10 जुलाई 1992 दर्ज थी दूसरा पासपोर्ट 21 अक्टूबर 2015 को सिराज शाह पुत्र बेचू शाह के नाम से जारी हुआ था। इसकी वैधता 20 अक्टूबर 2025 तक थी। इसमें जन्मतिथि 10 जुलाई 1992 दर्ज थी। दोनों पासपोर्ट में नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि अलग-अलग थीं। एएसपी और पासपोर्ट नोडल अधिकारी विशाल पांडेय को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से पत्र मिला था। इसके बाद जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपनिरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता ने सिराज शाह से शपथपत्र और दूसरे दस्तावेज लेकर उनका मिलान किया। अलग-अलग विवरणों को लेकर पूछताछ इन दस्तावेजों में हाईस्कूल अंकपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र शामिल थे। जांच में सभी पर जन्मतिथि 10 जुलाई 1992 दर्ज मिली। इसके बाद दोनों पासपोर्ट में दर्ज अलग-अलग विवरणों को लेकर पूछताछ की गई। सिराज शाह ने बताया कि 2004 में जारी पहला पासपोर्ट गांव में आई बाढ़ के दौरान बह गया था। काफी तलाश के बाद पासपोर्ट नहीं मिला, इसलिए उसने दूसरा पासपोर्ट बनवाया। दस्तावेजों में कूटरचना का मामला उसने यह भी कहा कि पहले पासपोर्ट से विदेश यात्रा नहीं की थी और दूसरे पासपोर्ट से ही यात्रा की थी। पुलिस जांच में दोनों पासपोर्ट पर अलग-अलग व्यक्तिगत विवरण मिलने के बाद दस्तावेजों में कूटरचना का मामला माना गया। उपनिरीक्षक की शिकायत पर उतरौला कोतवाली में सिराज शाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीपावली मेले में कर्वी में भारी वाहनों की नो-एंट्री:6 से 11 नवंबर तक 7 मार्ग बंद; 12 नवंबर से 30 दिन या नए आदेश तक रोक
    Next Article
    14दिन से लापता युवक का शव कॉलेज के बाहर मिला:फर्रुखाबाद में आरपी डिग्री कॉलेज के पास मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment