Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्सीडेंट में भाजपा नेता के भाई समेत 2 की मौत:सहारनपुर में ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम, खनन के डंपर ने मारी स्कूटी में टक्कर

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में भाजपा नेता के भाई समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। बड़गांव क्षेत्र में युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बहेड़ा-नन्हेड़ा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। थाना सदर बाजार क्षेत्र में पेपर मिल रोड पर हिम्मतनगर के पास खनन से लदे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान संजय शर्मा के रूप में हुई है, जो भाजपा नेता राजू शर्मा का भाई बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संजय शर्मा अपने साथी मोनू पंडित के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में पिंटू नाम के युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी तो दोनों ने उसे भी बाइक पर बैठा लिया। तीनों युवक जैसे ही पेपर मिल रोड स्थित हिम्मतनगर के पास पहुंचे, तभी तेज गति से आ रहे खनन से लदे डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोनू पंडित और पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने संजय शर्मा को मृत घोषित कर दिया। संजय शर्मा भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक राजेश शर्मा के भाई थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मोनू पंडित और पिंटू का अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उधर, रविवार सुबह करीब सात बजे थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कसौली निवासी 19 वर्षीय विकास बाइक से बड़गांव क्षेत्र के मिर्जापुर में अपने रिश्तेदार को लेने जा रहा था। जब वह गांव बहेड़ा में शराब ठेके के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे अनियंत्रित दूध वाहन से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विकास की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को बड़गांव-नन्हेड़ा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचें और कार्रवाई का आश्वासन दें। मृतक विकास सहारनपुर की एक गत्ता फैक्टरी में फोरमैन पद पर कार्यरत था। हादसे के बाद दूध वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम रामपुर मनिहारन डॉ. पूर्वा शर्मा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में टीम इंडिया के लिए दिखा जबरदस्त जोश:युवा चित्रकार ने कोयले से बनाई सूर्यकुमार यादव की 6 फीट की तस्वीर
    Next Article
    विवाहिता की मायके में संदिग्ध हालत मौत:कासगंज में पति से विवाद के बाद 6 साल से रह रही थी अलग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment