Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में टीम इंडिया के लिए दिखा जबरदस्त जोश:युवा चित्रकार ने कोयले से बनाई सूर्यकुमार यादव की 6 फीट की तस्वीर

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में होने वाले इस महामुकाबले से पहले क्रिकेट प्रेमी अपनी टीम इंडिया को अलग-अलग तरीकों से समर्थन दे रहे हैं। पूरे देश की तरह अमरोहा में भी क्रिकेट का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। आज होने वाले भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच को लेकर युवाओं में विशेष जोश दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में अमरोहा के एक युवा चित्रकार ने अपने अनोखे अंदाज में टीम इंडिया को समर्थन दिया है। इस युवा कलाकार ने कोयले की मदद से दीवार पर एक विशाल चित्र बनाया है। यह चित्र करीब 6 फीट ऊंचा है, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का चेहरा उकेरा गया है। इसके साथ ही "विजय भव:" लिखकर टीम इंडिया की जीत की कामना की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे शहर में भारत की जीत को लेकर उत्साह का माहौल है। सभी क्रिकेट प्रेमी आज टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ कर रहे हैं। गौरतलब है कि अमरोहा के युवा चित्रकार जुहेब खान पहले भी कोयले से दीवार पर कई तस्वीरें बना चुके हैं। अब तक वह एक हजार से ज्यादा ऐसी कलाकृतियां तैयार कर चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ पुलिस ने बरामद किए 154 मोबाइल फोन:फरवरी 2024 से अभी तक बरामद किए जा चुके हैं लगभग आठ करोड़ के 3179 मोबाइल फोन
    Next Article
    एक्सीडेंट में भाजपा नेता के भाई समेत 2 की मौत:सहारनपुर में ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम, खनन के डंपर ने मारी स्कूटी में टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment