Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार को टक्कर, चालक की मौत:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, एक युवक घायल

    6 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर 180 पर अमोलर गांव के समीप एक खड़ी कार को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी 25 वर्षीय अतुल पुत्र सीताराम विश्वकर्मा अपनी कार से गुड़गांव से अयोध्या जा रहे थे। उनके साथ अयोध्या के थाना तारुन के गांव हिरावनपुर निवासी चंद्रशेखर पुत्र ओमप्रकाश पांडेय भी कार में सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चलते समय अचानक कार का टायर फट गया। चालक अतुल ने वाहन को पीली पट्टी पर खड़ा किया और गेट खोला। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीड़ा के सहायक सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश सिंह सुरक्षा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और यूपीड़ा एम्बुलेंस से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां डॉक्टरों ने अतुल को मृत घोषित कर दिया। यूपीड़ा की टीम, डायल 112 और थाना तालग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया। यातायात को सुचारु बनाने के लिए सेफ्टी कोन और बैटन लाइट का प्रयोग किया गया। क्षतिग्रस्त कार को एटलस रिकवरी के माध्यम से थाना तालग्राम भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के स्पा सेंटरों में 'मसाज' के नाम पर जिस्मफरोशी:एक और स्पा का हुआ स्टिंग ऑपरेशन, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
    Next Article
    मऊ में आर्य समाज के ऋषिबोधोत्सव का समापन:मेधावी छात्रों को पुरस्कार, माताओं का सम्मान, साइबर सुरक्षा पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment