Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली के स्पा सेंटरों में 'मसाज' के नाम पर जिस्मफरोशी:एक और स्पा का हुआ स्टिंग ऑपरेशन, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी के बरेली में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के पॉश इलाकों में स्थित ये सेंटर अब अय्याशी के अड्डे बन चुके हैं। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने जब धरातल पर उतरकर इन सेंटरों की पड़ताल की, तो जो हकीकत सामने आई वह चौंकाने वाली है। प्रेमनगर, बारादरी और इज्जतनगर थाना क्षेत्रों में स्थित करीब एक दर्जन स्पा सेंटरों में बॉडी मसाज के नाम पर सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहाँ रिलैक्सेशन के नाम पर ग्राहकों को अनैतिक कार्यों का 'मेनू' परोसा जा रहा है। स्टिंग ऑपरेशन: 4000 में हुआ सौदा, कैमरे में कैद हुई सच्चाई हिंदू जागरण मंच युवा के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने 'दैनिक भास्कर' से खास बातचीत में इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि पीलीभीत बाईपास रोड पर सर्वोत्तम हॉस्पिटल के सेकंड फ्लोर पर चल रहे एक स्पा पार्लर की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। रणनीति के तहत हिमांशु पटेल अपने साथी गौ रक्षक निर्दोष राठौर के साथ खुद 'ग्राहक' बनकर वहां पहुंचे। अंदर दाखिल होते ही उन्होंने देखा कि तीन-चार युवक पहले से ही वहां मौजूद थे जो काम खत्म कर निकल रहे थे। काउंटर पर बैठी महिला ने उन्हें बताया कि एंट्री फीस ₹1000 है। इसके बाद अंदर के केबिन में 'एन्जॉयमेंट' के नाम पर सौदा शुरू हुआ। ₹1000 से ₹1500 के बीच अलग-अलग रेट तय किए गए। जब दोनों ने साथ में सेवा लेने की बात की, तो ₹4000 में डील फाइनल हुई। यह पूरी बातचीत और वहां का नजारा उनके पास लगे खुफिया कैमरों में कैद हो गया। पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल स्टिंग ऑपरेशन के दौरान जब पुख्ता सबूत हाथ लग गए, तो टीम ने बहाना बनाया कि वे एटीएम से पैसे लेकर आ रहे हैं। बाहर आकर तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। हालांकि, आरोप है कि पुलिस की तरफ से भारी लापरवाही बरती गई। स्थानीय चौकी इंचार्ज के मौके पर पहुंचते ही वहां का स्टाफ भागने लगा, लेकिन उन्हें रोकने का कोई प्रयास नहीं किया गया। सूचना के करीब आधे घंटे बाद थाना बारादरी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे, तब तक वहां सन्नाटा पसर चुका था और आरोपी फरार हो चुके थे। 'लव जिहाद' का नया अड्डा: हिंदू लड़कियों को बनाया जा रहा निशाना हिंजामं के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने खुलासा करते हुए बताया कि इन स्पा सेंटरों में 'लव जिहाद' का खेल चल रहा है। उनके मुताबिक, "सिग्नेचर स्पा" और अन्य केंद्रों पर की गई पड़ताल में सामने आया है कि 16 से 17 साल की नाबालिग हिंदू लड़कियों को लालच देकर इस दलदल में धकेला जा रहा है। स्टाफ और संचालक अक्सर दूसरे समुदाय के होते हैं जो इन भोली-भाली लड़कियों का शोषण करवा रहे हैं। संजय नगर और सेटेलाइट क्षेत्र के स्पा सेंटरों में भी इसी तरह का फिजिकल इंवॉल्वमेंट और अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। क्या होता है असली स्पा और क्या है यहाँ की हकीकत? तकनीकी रूप से स्पा सेंटर शारीरिक और मानसिक शांति का केंद्र होते हैं। वहां मांसपेशियों के तनाव को दूर करने के लिए स्वीडिश या डीप टिश्यू मसाज, स्किन केयर के लिए फेशियल और टॉक्सिन्स निकालने के लिए स्टीम बाथ या जकुजी जैसी सुविधाएं होनी चाहिए। लेकिन बरेली के इन विवादित सेंटरों में स्वास्थ्य सुधार की जगह सिर्फ और सिर्फ जिस्म का सौदा हो रहा है। हिंदू जागरण मंच ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने इन अवैध अड्डों पर लगाम नहीं लगाई, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 19 फरवरी-3 मार्च तक ब्लॉक:नकहा जंगल-मानीराम के बीच चल रहा काम, जानिए प्रभावित ट्रेन के नाम
    Next Article
    एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार को टक्कर, चालक की मौत:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, एक युवक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment