Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्टिंग करियर छोड़, कृष्ण भक्त बनीं एक्ट्रेस एना जयसिंघानी:'क्राइम पेट्रोल' में काम किया था, सपने में प्रेमानंद महाराज के आने के बाद आ गईं वृंदावन

    3 hours ago

    1

    0

    टीवी एक्ट्रेस रहीं एना जयसिंघानी ने एक्टिंग का करियर छोड़कर आध्यात्म का मार्ग चुन लिया है और वह अब वृंदावन में रहकर भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हैं। ग्वालियर की रहने वाली एना ने हाल ही में यूट्यूब चैनल मेरो वृंदावन के साथ बातचीत में बताया कि वह अब अपनी जिंदगी कृष्ण भक्ति को समर्पित कर चुकी हैं। एना जयसिंघानी ने अब अपना नाम बदलकर एना परी हरिवंशी रख लिया है। एना ने बताया कि उन्होंने एक्टिंग और डांस के सपने के साथ मुंबई का रुख किया था। उन्होंने 2011 में फ्रीलांस कोरियोग्राफर के तौर पर काम शुरू किया और इस दौरान कोरियोग्राफर थॉमस पॉलसन के साथ भी काम करने का मौका मिला। पूर्व एक्ट्रेस के अनुसार, कोरियोग्राफी के बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स में एक्टिंग कोर्स किया। इसके बाद उन्होंने ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे शो में काम किया। फिर उन्हें टीवी शो ‘देखा एक ख्वाब’ से खास पहचान मिली थी। ISKCON से जुड़ने के बाद बदली लाइफस्टाइल एना ने बताया कि मुंबई में कुछ दोस्तों के जरिए वह ISKCON से जुड़ीं। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपनी लाइफस्टाइल बदल ली और मांसाहार, शराब, लहसुन-प्याज छोड़ दिया। वो मुंबई में ISKCON जाने लगीं। वो धीरे-धीरे यूट्यूब पर सत्संग सुनने लगी। एना ने कहा कि फिर एक दिन प्रेमानंद महाराज उनके सपने में आए और उनसे मंत्र जाप करने को कहा। इसके बाद वो वृंदावन आईं, दीक्षा ली और अपना जीवन कृष्ण की भक्ति में लगाने का फैसला किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में 10 केंद्रों पर NEET परीक्षा का आयोजन:सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात, सीओ ने किया केंद्रों का निरीक्षण
    Next Article
    धुरंधर 2 बनी दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म:मूवी ने बाहुबली 2 को पीछे छोड़ा; अब कलेक्शन में सिर्फ दंगल आगे

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment