Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में 10 केंद्रों पर NEET परीक्षा का आयोजन:सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात, सीओ ने किया केंद्रों का निरीक्षण

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में रविवार को 10 परीक्षा केंद्रों पर नीट (NEET) परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 3259 अभ्यर्थी शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों के बाहर 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने शहर के प्रमुख परीक्षा केंद्रों, जिनमें आरसी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और क्रिश्चियन इंटर कॉलेज शामिल हैं, का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया गया था। इसके तहत आधार कार्ड से जन्मतिथि का मिलान किया गया, ताकि कोई गलत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल न हो सके। अभ्यर्थियों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से पहले ही शुरू कर दिया गया था। नीट परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा समाप्त होने तक सभी सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी केंद्रों के बाहर अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत के मितली में हत्याकांड का खुलासा:पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने की तैयारी
    Next Article
    एक्टिंग करियर छोड़, कृष्ण भक्त बनीं एक्ट्रेस एना जयसिंघानी:'क्राइम पेट्रोल' में काम किया था, सपने में प्रेमानंद महाराज के आने के बाद आ गईं वृंदावन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment