Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्टर रणदीप हुड्डा ने जयपुर में लगाए ठुमके:स्टेज पर की रैपर ढांडा न्योलीवाला की तारीफ, दर्शकों से बात भी की

    3 hours ago

    1

    0

    रोहतक के गांव जसिया निवासी बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने राजस्थान के जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में जमकर ठुमके लगाए। रणदीप हुड्डा को अपने बीच देखकर दर्शकों में उत्साह और जोश देखने को मिला। रणदीप हुड्डा ने जमकर डांस किया और सिंगर ढांडा न्योलीवाला की तारीफ की। एक्टर रणदीप हुड्डा राजस्थान के जयपुर शहर में आयोजित एक लाइव कांसर्ट में गए थे, जहां सिंगर ढांडा न्योलीवाला अपनी आवाज का जादू चला रहे थे। अपने रैपर पर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया था। वहीं रणदीप हुड्डा को अपने बीच देखकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आए। रणदीप हुड्डा के साथ डांस करने के लिए काफी भीड़ स्टेज के पास एकत्रित हो गई। रणदीप हुड्डा ने शेर सुनाकर सिंगर की तारीफ की एक्टर रणदीप हुड्डा ने लाइव कांसर्ट में स्टेज पर पहुंचकर सिंगर ढांडा न्योलीवाला की जमकी तारीफ की और एक शेर सुनाते हुए कहा कि राधा ने पाया श्याम में, सीता ने पाया राम में और ढांडा जैसा ना पावे गाम में। इसके बाद हवा में प्रणाम किया। रणदीप हुड्डा का शेर सुनकर दर्शकों में जोश देखा गया। ढांडा न्योलीवाला के रैप पर लगाए ठुमके सिंगर ढांडा न्योलीवाला जब अपना रैप सुना रहे थे तो रणदीप हुड्डा ने वहां जमकर ठुमके लगाए। रणदीप हुड्डा ने अपनी जैकेट, शर्ट उतारकर घुमाते हुए फेंक दी और टी-शर्ट में स्टेज पर ठुमके लगाते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया। रणदीप हुड्डा ने दर्शकों से माइक लेकर बात भी की। रणदीप हुड्डा का पैतृक गांव हैं जसिया अभिनेता रणदीप हुड्डा का पैतृक गांव जसिया है, जहां रणदीप हुड्डा का जन्म हुआ। इसके बाद रणदीप हुड्डा रोहतक शहर में शिफ्ट हो गए और गांधी कैंप में रहने लगे। यहां से रणदीप हुड्डा का परिवार दिल्ली चला गया और वहीं से पढ़ाई करके आज रणदीप हुड्डा बालीवुड फिल्मों में नाम कमा चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ का शव मिला:महोफ रेंज में संदिग्ध मौत, IVRI बरेली में होगा पोस्टमॉर्टम
    Next Article
    'खामेनेई के महल पर इकट्ठा हैं ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारी', जानिए इजरायल की 'मोसाद' एजेंसी ने कैसे लगाया पता?

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment