Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मृत्यु के बाद कराया बीमा:प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा की राशि हड़पने का आरोप, FIR दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में बीमा धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आया है। एक ग्रामीण की मृत्यु के एक माह बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत उसका बीमा कराया गया। इसके बाद फर्जीवाड़ा कर बीमा क्लेम की राशि हड़प ली गई। यह मामला सामने आने के बाद बीमा कंपनी ने मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला संभल जनपद के थाना असमोली क्षेत्र के हीरापुर गांव से संबंधित है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब संभल में मृत या गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों का बीमा कराकर क्लेम की राशि हड़पने वाले एक बड़े गिरोह को गिरफ्तार किया गया था। इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के उप उपाध्यक्ष अजय मुसले ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, कंपनी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा करती है। कुछ लोग दस्तावेजों का दुरुपयोग कर मृत या बीमार व्यक्तियों का बीमा करा रहे हैं और नॉमिनी की जानकारी के बिना धोखाधड़ी से क्लेम की राशि हड़प रहे हैं। यह मामला हीरापुर गांव निवासी भूरे खां से जुड़ा है। उनकी बीमा पॉलिसी अक्टूबर 2021 में जारी की गई थी। भूरे खां की पत्नी शाहजहां ने 2 जनवरी 2022 को पति की मृत्यु का दावा करते हुए बीमा क्लेम के लिए आवेदन किया था, जिसका भुगतान कंपनी ने कर दिया। हालांकि, बाद में हुई जांच में यह खुलासा हुआ कि भूरे खां की मृत्यु 30 सितंबर 2021 को ही हो चुकी थी। उनकी मृत्यु के बाद अक्टूबर 2021 में फर्जीवाड़ा करके बीमा पॉलिसी जारी कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब मुकदमा दर्ज कर लिया है और फर्जीवाड़ा करने वालों की तलाश में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा आनंदेश्वर धाम में रंगभरी एकादशी पर खेली गई होली:रंगभरी एकादशी के दिन महादेव पर बरसा अबीर-गुलाल, डमरू की ध्वनि पर झूमे भक्त
    Next Article
    फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग का चौड़ीकरण शुरू:12.66 करोड़ की लागत से विधायक, महापौर ने किया भूमि पूजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment