Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेंशन लेने गए बुजुर्ग की बैंक में मौत, VIDEO:हार्ट अटैक से हुआ अचानक बेहोश होकर गिरे, अस्पताल में मृत घोषित

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़। सिटी कोतवाली इलाके के रेलवे रोड स्थित इंडियन बैंक में पेंशन लेने पहुंचे 70 वर्षीय बुजुर्ग अशफाक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम को हुई, जब अशफाक बैंक परिसर में अचानक गिर पड़े। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़िए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक अशफाक, जो कोटला मेवातियान के निवासी थे, नगर पालिका से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वे अपनी पेंशन की धनराशि निकालने के लिए बैंक पहुंचे थे। बैंक परिसर में एक काउंटर पर खड़े-खड़े उन्हें अचानक चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़े। इस घटना से बैंक में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद एक युवक ने तुरंत सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू किया, ताकि उनकी सांसें वापस लाई जा सकें। इसके बाद स्थानीय लोग अशफाक को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक आशंका हृदयगति रुकने (हार्ट अटैक) की जताई जा रही है। परिवार में छाया दुख अशफाक के निधन की खबर से परिवार में शोक छा गया है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मोहल्ले में भी शोक की लहर है। देर रात शव को सुपर्द ए खाक कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर स्टेशन पर 10 लाख का गांजा बरामद:आरपीएफ ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, उड़ीसा से लखनऊ ले जा रहा था
    Next Article
    बाबा आनंदेश्वर धाम में रंगभरी एकादशी पर खेली गई होली:रंगभरी एकादशी के दिन महादेव पर बरसा अबीर-गुलाल, डमरू की ध्वनि पर झूमे भक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment