Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्ट्रेस नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी:अलीगढ़ से शाही चीफ मुफ्ती बोले- अभिनेत्री का काम इस्लाम के खिलाफ, 'सरके चुनर तेरी सरके ' गाने पर विवाद

    4 hours ago

    1

    0

    कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने “सरके चुनर तेरी सरके” को लेकर विवाद बढ़ रहा है। अलीगढ़ में एक्ट्रेस नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी हुआ है। उत्तर प्रदेश के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने यह फतवा जारी किया है। मुफ्ती ने गाने और दृश्यों को अश्लील बताया। और इसे गुनाह-ए-कबीरा यानी बड़ा पाप कहा है। उन्होंने समाज और युवाओं के लिए इसे घातक बताया है। ​हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा फिल्म की टीम और नोरा फतेही को नोटिस जारी किए जाने के बाद अब मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता ने भी मोर्चा खोल दिया है। शाही मुफ्ती ने स्पष्ट किया कि समाज में बेहयाई फैलाना न केवल अनैतिक है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी दंडनीय है। ‘कुरान में ऐसे लोगों के लिए दर्दनाक अज़ाब’ ​शाही चीफ मुफ्ती द्वारा जारी फतवा में शरीयत के हवाले से कई गंभीर बातें कही गई हैं। उन्होंने कहा कि अश्लील गाने, नृत्य और आपत्तिजनक दृश्यों में भाग लेना या उन्हें बढ़ावा देना इस्लाम में हराम और गुनाह-ए-कबीरा है। बेहयाई फैलाने पर मिलता है कठोर दंड मुफ्ती ने कुरान शरीफ की सूरह नूर (24:19) का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग समाज में बेहयाई फैलाते हैं, उनके लिए दुनिया और आखिरत में दर्दनाक अजाब (कठोर दंड) की चेतावनी दी गई है। इसलिए समाज में अश्लीलता परोसने से बचना चाहिए। मुफ्ती ने कहा कि नोरा फतेही एक मुस्लिम पृष्ठभूमि से आती हैं, ऐसे में उनका इस तरह के कंटेंट का हिस्सा बनना इस्लामी शिक्षाओं के पूरी तरह खिलाफ है। ​वूमेंस डे के संदेश का अपमान ​मौलाना इफराहीम हुसैन ने कहा कि एक तरफ देश ने अभी महिला दिवस मनाया, जहां महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और हया (मर्यादा) की बात की गई। वहीं दूसरी ओर ऐसी फिल्में समाज के सामने परोसी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर यही स्थिति रही, तो आने वाली नस्लें और नौजवानों की सामाजिक मर्यादा ही खत्म हो जाएगा। ​सरकार उठाए सख्त कदम ​मुफ्ती ने कहा कि कलाकार केवल वही कंटेंट पेश करें जो मर्यादित और समाजहित में हो। अश्लीलता पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन और सरकार सख्त कदम उठाने चाहिए। जनता भी ऐसे कंटेंट का पूरी तरह बहिष्कार करे और अपने बच्चों को इस अनैतिकता से सुरक्षित रखें। ​
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 13वीं मंजिल से कूदकर बेटे ने किया सुसाइड:घर के अंदर मिली बुजुर्ग मां की 3 दिन पुरानी लाश, दहशत में सोसाइटी के लोग
    Next Article
    पत्नी मोबाइल पर बात करती थी, मार डाला:प्रयागराज में पति ने गला घोंटा; दोनों बच्चे लाश के पास सोते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment