Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 13वीं मंजिल से कूदकर बेटे ने किया सुसाइड:घर के अंदर मिली बुजुर्ग मां की 3 दिन पुरानी लाश, दहशत में सोसाइटी के लोग

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुणपुरम सोसाइटी में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। सोसाइटी के फ्लैट नंबर 028 में रहने वाले 42 वर्षीय राजबीर सिंह ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जब पुलिस और आसपास के लोग राजबीर सिंह के ग्राउंड फ्लोर स्थित फ्लैट नंबर 028 पर पहुंचे, तो अंदर एक और शव मिला। फ्लैट के भीतर उनकी 70 वर्षीय मां सतनाम कौर बिस्तर पर मृत अवस्था में पाई गईं। लाश 2-3 दिन पुरानी बताई जा रही है। बुजुर्ग मां के शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, राजबीर सिंह अपने ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट से ऊपर 13वीं मंजिल के डक्ट एरिया से नीचे कूदा। गिरने पर वो बीच में लगी लोहे के शेड से टकराते हुए नीचे ग्राउंड फ्लोर पर गिरा। डक्ट एरिया से 10 मीटर की ही दूरी पर लिफ्ट है। जहां गार्ड बैठा था। गार्ड ने किसी चीज के गिरने के तेज आवाज सुनी। तो वो डक्ट एरिया के पास गया। वहां राजबीर खून से लथपथ पड़ा था। गार्ड ने शोर मचाया, तब सोसाइटी के लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी। पुलिस राजबीर के फ्लैट में जांच पड़ताल के लिए गई। तो फ्लैट से भयंकर बदबू आ रही थी। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो राजबीर की 70 साल की बुजुर्ग मां की लाश पड़ी थी। लाश 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, राजबीर सिंह की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। राजबीर कहीं जॉब नहीं करता था। उसकी पत्नी किरण क्रॉसिंग क्षेत्र में रहती हैं और उनका एक 10 साल का बेटा भी है। आसपास के लोगों का कहना है कि राजबीर ही घर में आता-जाता दिखाई देता था। उसकी मां नहीं दिखाई देती थी। इस दोहरी मौत की घटना से इलाके में गंभीर माहौल है। पुलिस मां सतनाम कौर की मौत के कारणों और राजबीर सिंह की आत्महत्या के पीछे की वजहों की गहन जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सच्चाई जानने के लिए आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ जारी है। ………… खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुनिया आजतक: गैस फील्ड पर हमले से बौखलाया ईरान, किया पलटवार
    Next Article
    एक्ट्रेस नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी:अलीगढ़ से शाही चीफ मुफ्ती बोले- अभिनेत्री का काम इस्लाम के खिलाफ, 'सरके चुनर तेरी सरके ' गाने पर विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment