Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Election Commission ने Gorakhpur समेत 11 जिलों में UP Assembly Elections तैयारियों की समीक्षा की

    7 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को गोरखपुर सहित 11 जिलों में चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। वरिष्ठ निर्वाचन उपायुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में गोरखपुर, वाराणसी और बस्ती मंडलों के 11 जिलों की चुनावी तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा सहित संबंधित मंडलों के आयुक्त, पुलिस अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए।मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, गर्ग ने अधिकारियों को चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शून्य त्रुटि, शून्य हिंसा और शून्य प्रलोभन का लक्ष्य निर्धारित किया। गर्ग ने मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने और निर्वाचन अधिकारियों, बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) तथा पर्यवेक्षकों का उचित प्रशिक्षण कराने पर जोर दिया।बैठक में मतदान केंद्रों पर सुविधाओं, ईवीएम और वीवीपैट की उपलब्धता, चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण, निर्वाचन व्यय की निगरानी, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बलों की तैनाती की समीक्षा की गई। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। रिणवा ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के दौरान किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि युवाओं और महिलाओं के नाम जोड़ने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं तथा प्रदेश के सभी 75 जिलों में मतदाता हेल्पलाइन सक्रिय कर दी गई है। अधिकारी ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर से मतदान की सुविधा मिलेगी तथा सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी। इससे पहले मेरठ और आगरा में 39 जिलों की समीक्षा हो चुकी है।शुक्रवार को आजमगढ़ और विंध्याचल मंडलों के छह जिलों की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संसद की विशेष बैठक: 30 नवंबर से Lok Sabha और 2 दिसंबर से Rajya Sabha का सत्र
    Next Article
    Sonam Wangchuk पहुंचे ADM के सामने, Leh प्रशासन ने मांगा शांति बॉन्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment