Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sonam Wangchuk पहुंचे ADM के सामने, Leh प्रशासन ने मांगा शांति बॉन्ड

    7 hours ago

    1

    0

    जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक लेह प्रशासन की ओर से जारी उस ‘कारण बताओ नोटिस’ के सिलसिले में बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए, जिसमें उनसे पूछा गया था कि लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी) के आगामी चुनावों से पहले क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए क्यों न उनसे बॉण्ड भरवाया जाए। वांगचुक ने संविधान दिवस के मौके पर ‘एक्स’ पर नोटिस की प्रति साझा करते हुए कहा कि उन्हें बृहस्पतिवार सुबह समन मिला, जिसमें उनसे कहा गया है कि वह लेह के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के सामने पेश हों और स्पष्ट करें कि उनसे शांति बॉण्ड पर हस्ताक्षर क्यों न कराए जाएं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “वांगचुक आज लेह के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (डेलेक्स नामग्याल) के समक्ष पेश हुए।उन्हें यह स्पष्ट करना था कि एलएएचडीसी के आगामी चुनावों के संदर्भ में शांति बनाए रखने के लिए उनसे क्यों न बॉण्ड भरवाया जाए।” वांगचुक ने इस कार्रवाई के आधार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शनों—जैसे धरना और भूख हड़ताल—का समर्थन किया है, यहां तक कि कड़ाके की ठंड के दौरान भी। वांगचुक ने तर्क दिया कि इस तरह के विरोध-प्रदर्शनों से केवल प्रदर्शनकारियों को ही कठिनाई होती है, जबकि दूसरों को इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचता। उन्होंने एक बयान में कहा, “संविधान दिवस की शुभकामनाएं।आज इस शुभ दिन पर मुझे केंद्र-शासित प्रदेश के प्रशासन की ओर से यह समन मिला है।” वांगचुक ने आरोप लगाया कि उनकी बातों को अक्सर “तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है”, ताकि उनका ऐसा मतलब निकाला जा सके, जो वह कहना ही नहीं चाहते। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि दस्तावेजी सबूत उनके पक्ष का समर्थन करेंगे। लेह के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट की ओर से 25 नवंबर को जारी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि वांगचुक ने सरकारी कर्मचारियों से चुनाव के दौरान सामूहिक अवकाश पर जाने की अपील की, जनता से सर्दियों में चुनाव के खिलाफ अपने प्रयास जारी रखने का आग्रह किया और लोगों से 26 नवंबर को इकट्ठा होने के लिए कहा।इसमें 27 नवंबर से चार दिसंबर (मतदान की निर्धारित तारीख) तक भूख हड़ताल करने की कथित अपील का भी जिक्र किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Election Commission ने Gorakhpur समेत 11 जिलों में UP Assembly Elections तैयारियों की समीक्षा की
    Next Article
    सपा के Manifesto को BJP ने बताया ढकोसला पत्र, वादों पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment