Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

    12 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिए गए चंदे से जुड़ी खबरों को साझा किया है। मस्क ने शुक्रवार शाम इससे संबंधित खबरों के ‘स्क्रीनशॉट’ सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट किए। इससे कुछ ही घंटे पहले उन्होंने उद्योगपति मुकेश अंबानी को व्यंग्यात्मक लहजे में ‘‘प्रधानमंत्री अंबानी’’ कहकर संबोधित किया था और उन पर ‘‘एकाधिकार’’ बनाए रखने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।साथ ही, उद्योगपति मस्क ने पूछा, ‘‘क्या अंबानी देश में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने पर विचार करेंगे।’’ इससे पहले संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया था कि भारत किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार की अनुमति नहीं देता है। उन्होंने कहा था कि एक ‘खास’ कंपनी को लेकर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन देश में तीन कंपनियों को उपग्रह संचार (सैटकॉम) लाइसेंस मिल चुके हैं। इनमें से हरेक कंपनी को सुरक्षा संबंधी शर्तें पूरी करने के बाद ही सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर Norway पर साधा निशाना, 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा
    Next Article
    दुनिया देखेगी अमेरिका में मौत का तमाशा! कौन हैं हसन, जिन्हें पहली बार LIVE स्‍ट्रीम‍िंग कर मारी जाएगी गोली, बर्बर सजा की हो रही आलोचना

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment