Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमिटी यूनिवर्सिटी के पास 6 दुकानों में लगी आग:सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका, एक की मौत, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर

    4 hours ago

    1

    0

    नोएडा के सेक्टर-125 में एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने चाय-नाश्ते की करीब 6 दुकानों में शनिवार दोपहर ढाई बजे को आग लग गई। आग टीन शेड से बनी दुकानों में तेजी से फैल गई। इस दौरान छोटे LPG सिलेंडर फटने की आवाजें आईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने और रेस्क्यू के दौरान एक व्यक्ति बेहोश मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान साहिल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग लगने के बाद काले धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। लोगों ने इमारतों से घटना के वीडियो बनाए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। तस्वीरों में देखें… सिलेंडर फटने से तेजी से फैली आग, एक घंटे तक चला रेस्क्यू एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने चाय और खाने-पीने की दुकानें टीन शेड से बनी थीं। आग एक दुकान से दूसरी दुकान तक फैलती चली गई। इस दौरान कुछ दुकानों में रखे छोटे सिलेंडर फट गए। इससे आग और भड़क गई। आग बुझाने के बाद दुकानों के अंदर काफी धुआं भर गया था। यह पता लगाने के लिए कि कहीं कोई अंदर फंसा तो नहीं है, दमकलकर्मी फायर जैकेट और ऑक्सीजन किट पहनकर अंदर गए। करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति को बाहर निकाला गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। एक घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन दमकलकर्मियों ने दुकानों से 6 से 7 अधजले सिलेंडर भी निकाले। इन्हें पानी की बौछार डालकर ठंडा किया गया, ताकि दोबारा आग लगने या विस्फोट का खतरा न रहे। आग में दुकानों के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि आग काफी बड़ी थी और टीन शेड की दुकानों का पूरा समूह इसकी चपेट में आ गया। दुकानों के अंदर बड़ी संख्या में LPG सिलेंडर मिले। सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोकी दुकानें करीब 45 मीटर रोड के किनारे बनी थीं। आग पर काबू पाने और राहत कार्य के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दुकानें अवैध रूप से बनाई गई थीं। हादसे के समय कॉलेज बंद होने के कारण दुकानों पर भीड़ कम थी और कई दुकानें बंद थीं। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ---------- यह खबर भी पढ़ें… सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, घी-गुड़ खाने के बाद उल्टियां हुईं गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार शाम उन्हें उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजन नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें गाजीपुर से एंबुलेंस से लाकर लखनऊ मेदांता में गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजभूषण बोले- मुझे कोई बाहुबली कहे तो कहे:चंदौली में कहा- 6 बार का सांसद, विधायक का पिता हूं, राजन महाराज की कथा सुनने पहुंचे
    Next Article
    कानपुर में बेटी का अश्लील वीडियो पिता को भेजा:रिहैब सेंटर से कर्मचारी ने CCTV निकाला, नौकरी से निकाले जाने से बौखलाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment