Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बेटी का अश्लील वीडियो पिता को भेजा:रिहैब सेंटर से कर्मचारी ने CCTV निकाला, नौकरी से निकाले जाने से बौखलाया था

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रिहैब सेंटर के पूर्व कर्मचारी ने 17 साल की छात्रा और उसके साथी छात्र का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। इसमें सेंटर में पढ़ने वाला दिव्यांग छात्र लड़की के साथ कमरे में अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है। लड़की के घरवाले शुक्रवार को कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। उन्होंने शिकायत की कि गुरुवार (22 अक्टूबर) देर रात मोबाइल पर उनकी मानसिक रूप से बीमार बेटी का अश्लील वीडियो भेजा गया। कमिश्नर रघुबीर लाल ने तुरंत थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसीपी सेंट्रल जोन अतुल श्रीवास्तव ने बताया- जांच में पता चला कि वीडियो एक साल पुराना है। इसे सेंटर को बदनाम करने के लिए वहां लगे CCTV के फुटेज से निकाला गया था। आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के वक्त छात्रा नाबालिग थी। इसी आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। वीडियो में दिख रहा छात्र भी काकादेव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया है। घटना काकादेव थाना क्षेत्र की है। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि विपिन ने पहले आरोपी छात्र की मां को वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था। छात्र की मां ने पुलिस को बताया कि विपिन उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। उन्होंने इनकार कर दिया तो उसने वीडियो छात्रा के पिता को भेज दी। अब सिलसिलेवार पूरा मामला जानिए- कैसे पकड़ में आया आरोपी? पढ़िए डीसीपी अतुल श्रीवास्तव ने बताया- नौकरी से निकाले जाने के बाद विपिन ने सेंटर को बदनाम करने के इरादे से वीडियो छात्रा के पिता को भेजा। पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की जांच की, जिससे वीडियो भेजा गया था। शुरुआत में नंबर दूसरे रिहैब सेंटर के एक कर्मचारी के पास मिला। लेकिन, पूछताछ में पता चला कि उस नंबर का वॉट्सएप दूसरे मोबाइल पर चल रहा था। पुलिस ने ट्रेस किया, तो मोबाइल विपिन के पास मिला। फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 2 जगह से नौकरी से निकाला गया, बदला लेने के लिए वीडियो भेजा आरोपी पर पहले भी हो चुका छेड़छाड़ का केस डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी विपिन के खिलाफ वर्ष 2024 में भी स्वरूप नगर थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें पीड़िता ने बताया था कि विपिन उसे रिहैब सेंटर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था और कार में अश्लील हरकतें कीं। इस मामले में विपिन के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में चार्जशीट भी दाखिल की गई थी। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, घी-गुड़ खाने के बाद उल्टियां हुईं गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार शाम उन्हें उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजन नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें गाजीपुर से एंबुलेंस से लाकर लखनऊ मेदांता में गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमिटी यूनिवर्सिटी के पास 6 दुकानों में लगी आग:सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका, एक की मौत, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर
    Next Article
    बेटे को धक्का देकर खुद ट्रक के नीचे आई मां:कानपुर देहात में महिला के सिर से निकला पहिया, पन्नी में बटोरे मांस के टुकड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment