Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Emraan Hashmi की Awarapan 2 का ट्रेलर जारी, 14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

    49 seconds from now

    1

    0

    मुंबई, छह अगस्त फिल्म ‘आवारापन’ के 19 साल बाद अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में वापसी कर रहे हैं। विशेष फिल्म्स ने बुधवार को फिल्म का ट्रेलर जारी किया। फिल्म के ट्रेलर में उम्र और हालात से बदले शिवम की वापसी दिखाई गई है, जो अपने अतीत के नतीजों का सामना करते हुए बदला लेने के मिशन पर निकलता है।फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में लौटे हैं, जबकि दिशा पटानी ‘जारा’ के किरदार में नजर आएंगी। अभिनेत्री शबाना आजमी ‘नफीसा’ की भूमिका अदा कर रही हैं। फिल्म में पूरन गब्बी (जोरावर), अनिरुद्ध रावल (सिकंदर), सुरेंद्र विक्की (जयदीप), विजयंत कोहली (महमूद) और अतुल कुमार (समर्थ) भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी मिथुन, जीत गांगुली, अमाल मलिक, अंकित सचदेवा और वासिफ अहमद ने संभाली है, जबकि गीत सईद कादरी, रश्मि विराग, अखिल सचदेवा और सचिन सिंह चंदेल ने लिखे हैं। यह फ़िल्म 14 अगस्त को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Omar Abdullah जल्द PM Modi को सौंपेंगे Rajouri और पुंछ का बाढ़ राहत प्रस्ताव
    Next Article
    Brij Bhushan Sharan Singh कोर्ट से बरी होने के बाद Gonda पहुंचे, समर्थकों का लगा जमावड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment