Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एनबीसी बेयरिंग की मैकेनिकों के लिए मीट:लखनऊ में वाहन मैकेनिकों को बेयरिंग की सही जानकारी दी

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ चारबाग स्थित होटल कॉन्टिनेंटल में बुधवार को वाहन मैकेनिकों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। बेयरिंग बनाने वाली कंपनी एनबीसी बेयरिंग की ओर से आयोजित इस मैकेनिक मीट में शहरभर से आए कारीगरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मैकेनिकों को ओरिजिनल बेयरिंग और उसके सही इस्तेमाल की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में कंपनी के सीनियर अधिकारी दीपेश पांडेय और लखनऊ के स्टॉकिस्ट बेयरिंग सेंटर के प्रतिनिधियों ने मैकेनिकों को बेयरिंग लगाने की सही तकनीक समझाई। उन्होंने बताया कि गलत तरीके से फिटिंग करने पर बेयरिंग की उम्र कम हो जाती है, जबकि सही तरीके से लगाने पर वाहन की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है। लेटेस्ट मॉडल की बेयरिंग के बारे में भी जानकारी दी इस दौरान मैकेनिकों को नए-नए साइज और लेटेस्ट मॉडल की बेयरिंग के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही ओरिजिनल और डुप्लीकेट बेयरिंग की पहचान कैसे करें, इस पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कंपनी के विशेषज्ञों ने बताया कि नकली बेयरिंग से वाहन को नुकसान हो सकता है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। सवालों के जवाब देकर समाधान बताया कार्यक्रम में मौजूद मैकेनिकों ने अपने अनुभव साझा किए और बेयरिंग से जुड़ी समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखीं। कंपनी के अधिकारियों ने मौके पर ही उनके सवालों के जवाब देकर समाधान बताया।कंपनी के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि एनबीसी बेयरिंग देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों जैसे अशोक लेलैंड, सोनालिका, हीरो, बजाज, महिंद्रा, टाटा, मारुति और आयशर को अपनी बेयरिंग सप्लाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में चली धूल भरी आंधी–बूंदाबांदी:शाम को अचानक बदला मौसम, कई इलाकों की बत्ती गुल
    Next Article
    हरदोई में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:पति से कहासुनी के बाद उठाया कदम, 8 साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment