Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता:ग्रामीणों को स्वास्थ्य व सफाई के प्रति किया जागरूक, तीसरे दिन का शिविर

    15 hours ago

    1

    0

    बलिया के श्री मुरली मनोहर टाउन पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने जीरा बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया और ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। शिविर की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा बस्ती में साफ-सफाई और योगाभ्यास से हुई। शिविर की दिनचर्या के तहत, सुबह 11:30 बजे सभी NSS स्वयंसेवकों और कार्यक्रम अधिकारियों ने गोद लिए गए गांवों की गलियों में जाकर स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने "जीवन को यदि स्वस्थ रखना है तो दैनिक दिनचर्या में साफ़ सफाई रखना है" जैसे संदेशों के माध्यम से ग्रामीण लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। इसके बाद, सभी स्वयंसेवकों और अधिकारियों ने एक साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया, जिससे सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश दिया गया। बौद्धिक सत्र के अंतर्गत, टी.डी. कॉलेज के हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर जैनेन्द्र पाण्डेय ने 'वर्तमान समय में भाषा एवं संचार के बीच संबंध एवं उसका महत्व' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने भाषा के अर्थ और परिभाषा को स्पष्ट करते हुए प्रसिद्ध विद्वान युवाल नोवा हरारी की पुस्तक 'होमो शैपिंस' के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर पाण्डेय ने भारतीय विद्वान उदय प्रकाश की कविता का भी उल्लेख किया और वर्तमान समय में भाषा एवं संचार के माध्यम से प्रसिद्ध हुए खान सर और विकास दिव्यकीर्ति जैसे व्यक्तित्वों का उदाहरण दिया। उन्होंने 'रोटी खाई या रोटी खाया' के माध्यम से भाषा में व्याकरण के महत्व को भी समझाया। शिविर के संचालन का कार्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राम कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पूर्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिव नारायण यादव, वर्तमान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुधा राना, डॉ. मुनेन्द्र पाल, डॉ. रमेश राय और अंशकालिक लिपिक अमित सिन्हा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कालपी के सपा विधायक विनोद चतुर्वेदी बोले–भाजपा मुझे टिकट देगी:कहा–बसपा शासन से अधूरा पड़ा पुल बनवाया, 70 साल में नहीं हुए वो काम 4 साल में कराए
    Next Article
    झांसी मेडिकल कॉलेज के मेस से खत्म हुई LPG:बाजार में नहीं मिल रहे कॉमर्शियल सिलेण्डर, लकड़ी इस्तेमाल कर रहे दुकानदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment